फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers anger flared up after being told a chaotic element protest against Additional Chief Secretary up Firozabad news 

Firozabad: अराजक तत्व बताए जाने पर भड़का वकीलों का गुस्सा, हड़ताल कर निकाला जुलूस, रखी ये मांग 

Fri, 20 May 2022 06:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 06:25 PM IST
सार

यूपी के जिला न्यायालयों में काम करने वाले अधिवक्ताओं को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव के बाद अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र को लेकर पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। फिरोजाबाद के अधिवक्ताओं ने भी इस पत्र पर कड़ा एतराज जताते हुए हड़ताल कर जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Lawyers anger flared up after being told a chaotic element protest against Additional Chief Secretary up Firozabad news 
ज्ञापन देते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में शासन द्वारा जारी आदेश में अधिवक्ताओं को अराजक तत्व बताए जाने से वकील गुस्से में हैं। शुक्रवार को बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के आह्वान पर जिले के अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया। विरोध स्वरूप जुलूस निकाला और एसडीएम मुख्यालय बुशरा बानों को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा, आदेश वापस लिया जाए। अधिवक्ताओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा।  

विज्ञापन

अधिवक्ताओं का है अपमान 

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव एवं महासचिव भरत यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिवक्ता जनपद न्यायालय प्रांगण में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा शासन के विशेष सचिव की ओर से अधिवक्ताओं को अराजक तत्व बताते हुए आदेश जारी किया गया था। विरोध के चलते इस आदेश को वापस ले लिया था। वहीं शासन के अपर मुख्य सचिव की ओर से उसी पत्र को जारी कर दिया गया। यह अधिवक्ताओं का अपमान है। 

विज्ञापन

की गई नारेबाजी 

अधिवक्ता अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी इस आदेश का विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय के सामने पहुंचे। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय बुशरा बानों को सौंपा। अधिवक्ताओं के प्रति इस तरह की टिप्पणी करते हुए शासनादेश जारी करना गलत है। अधिवक्ता इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। शासन को अराजकतत्व वाले शब्दों को वापस लेना होगा। अन्यथा हमारा आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद 

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिवीर सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि यादव, कोषाध्यक्ष भूरी सिंह वर्मा, सहसचिव संगीता मंगल अग्रवाल, रोहित कुमार यादव, रवींद्र शर्मा, शिवशंकर दुबे, दिनेशचंद्र यादव, वीरभान बघेल,गुलफाम मुशीर,अहमद अल्वी, केके सिंह चौहान, राजेश तिवारी,नरेंद्रपाल सिंह, सहाना शिराजी,धर्मेंद्र कुमार बघेल एडवोकेट, केके राजपूत,लाखन सिसोदिया,अरवाज खान,राजकुमार यादव,विमल यादव, सुबोध कुमार दुबे, रोहित पारस,अनस अहमद खान,मिर्जा आमिर बेग शामिल थे। 

टैक्स बार ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर स्थानीय टैक्स बार के अधिवक्ता भी शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त जीएसटी को सौंपा। अधिवक्ता एकजुट होकर वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय दबरई पहुंचे। यहां उपायुक्त जीएसटी अनिल कुमार हरित को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अफसर पर कार्रवाई की मांग की गई है। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राहत अली खान एडवोकेट के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ताओं में निखिलेश शर्मा, कपिल जैन, प्रदीप कुमार पाराशर, अनिल कुमार जैन, विकास जैन, मोहित गोयल, अनिल जैन जोली, निहारिका पांडेय और याशिका अग्रवाल आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed