फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawrence United and Peters Super Kings in the final

Agra News: लॉरेंस यूनाइटेड और पीटर्स सुपरकिंग्स फाइनल में

Sun, 15 Feb 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Feb 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Lawrence United and Peters Super Kings in the final
 पीटर्स सुपरकिंग्स
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मैच में लॉरेंस यूनाइटेड ने फ्रांसिस एवेंजर्स को 59 रन और दूसरे मैच में पीटर्स सुपरकिंग्स ने पॉल्स टाइटन को 28 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल:
फ्रांसिस एवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। लॉरेंस यूनाइटेड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए। पार्थ चौधरी ने 72, शुभम अग्रवाल ने 40, सक्षम ढींगरा ने 23 रन की पारी खेली। कुणाल अग्रवाल ने 3, रोहन वर्मा ने 2 और रक्षित सहगल व कीरत गांधी ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रांसिस एवेंजर्स की पूरी टीम 17 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तन्मय गर्ग ने 35, अर्जुन शर्मा ने 29 रन बनाए। प्रथम पाराशर ने 5, मिशल, अमरिंदर और शहजान ख़ान ने 1-1 विकेट झटके। प्रथम पाराशर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल:
पॉल्स टाइटन ने टॉस जीतकर पीटर्स सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी दी। पीटर्स सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। शिवांश शर्मा ने 45, अर्चित सहगल ने 34 और दिवनव गोस्वामी ने 28 रन का योगदान दिया। अंशुल आनंद और तोश ने 3-3 विकेट, सुमन्यु और अमन यादव ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। जवाब में पॉल्स टाइटन की टीम 7 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। साइरस जोसफ ने 35, रचित मित्तल ने 26 और अंशुल आनंद ने 23 रन बनाए। अभिनव टंडन ने 3, सक्षम मित्तल और कनिक अग्रवाल ने 2-2 विकेट चटकाए। अभिनव टंडन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फिलिप, रामानंद चौहान, अनमोल कोहली, उदय गोयल, डॉ. जॉन अभिषेक, अनमोल असीजा, कृष्ण कालरा और अंकुर सिंह मौजूद रहे। मैच के अंपायर श्याम सुंदर और वकार अहमद रहे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी मनु ने संभाली और कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने की।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed