फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laptops were purchased in the name of a fake firm and sold to passersby for Rs 10,000 each.

Agra News: फर्जी फर्म के नाम पर लिए लैपटॉप, राहगीरों को 10-10 हजार में बेचे

Fri, 22 May 2026 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Laptops were purchased in the name of a fake firm and sold to passersby for Rs 10,000 each.

विज्ञापन
आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने कंप्यूटर व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह की मुख्य आरोपी एमबीए पास महिला सहित चार को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी पूर्वी दिल्ली के हैं। महिला ईमेल से कंप्यूटर व्यापारियों को लैपटॉप खरीदने का ऑर्डर देती थी। अंग्रेजी में बात करती थी। लैपटॉप की डिलीवरी मिलने के बाद सभी भाग जाते थे। ये लैपटॉप को चलते-फिरते लोगों को 10 से 15 हजार में बेच देते थे।
एसीपी हरीपर्वत अमीषा सिंह ने बताया कि जॉर्ज जेम्स की स्काई टावर, संजय प्लेस में अंपायर कंप्यूटर सर्विसेज नामक फर्म है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल को अंशिका शर्मा नामक महिला ने पांच लैपटॉप खरीदने के लिए ईमेल किया। अपनी फर्म का कार्यालय श्री वृंदावन टावर की चौथी मंजिल पर बताया। उन्होंने कंपनी के पते पर डेल कंपनी के पांच लैपटॉप डिलीवर कर दिए।
विज्ञापन

इसका पेमेंट मांगने पर उन्होंने और लैपटॉप की मांग रखी। 29 अप्रैल को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में 10 लैपटॉप महिला के साथी को दे दिए। बाद में 10 लैपटॉप और दिए गए। लैपटॉप सहित अन्य सामान की कीमत तकरीबन 7.80 लाख रुपये थी। लैपटॉप लेने के बाद महिला ने फोन उठाना बंद कर दिया। व्हाट्सएप पर भी मैसेज जा रहे थे लेकिन कोई रिस्पांस नहीं आ रहा था। मामले में पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने जांच के बाद मयंक, पवन, आशीष और आरोपी महिला अंशिका उर्फ अनीता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से घटना से संबंधित 9 लैपटॉप और अन्य 29 लैपटॉप सहित 74 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





नागपुर में भी व्यापारियों से की थी धोखाधड़ी
एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी अनीता ने बताया कि वह इसी तरह अपने साथियों की मदद से लैपटॉप विक्रेताओं के साथ धोखाधड़ी करती है। अपनी निजी फर्म बताकर उनसे लैपटॉप की मांग करते हैं। लैपटॉप लेने के बाद भाग निकलते हैं। महाराष्ट्र के नागपुर के थाना बजाज से उन्हें मार्च 2025 में जेल भेजा गया था। उस समय भी लैपटॉप की धोखाधड़ी की थी। तब उसके साथ पवन भी पकड़ा गया था। महिला तलाकशुदा है, अकेली रहती है। पांच लैपटॉप उसने, जबकि 5 लैपटॉप आशीष ने लिए थे। बाद में होटल में आकर 15 लैपटॉप और आशीष ने ले लिए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला पूर्व में आगरा में भी रहने आई थी। बाद में उसकी शादी गाजियाबाद में हो गई। पति से अलग होने के बाद ग्रेटर नोएडा में रह रही थी।



इनकी हुई गिरफ्तारी
- पवन कुमार गुर्जर निवासी मयूर बिहार फेज- 3 जीडी काॅलोनी, थाना गाजीपुर, पूर्वी दिल्ली।

- मंयक चौहान निवासी मयूर बिहार फेज 3 जीडी कॉलोनी थाना गाजीपुर, पूर्वी दिल्ली।

- आशीष व्हाटर निवासी मयूर बिहार, फेज- 3 जीडी कॉलोनी, थाना गाजीपुर, पूर्वी दिल्ली।

- अनीता निवासी बेलनगंज, थाना छत्ता, आगरा
----
एमबीए पास है अनीता
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला अनीता एमबीए पास है। 20 साल पहले गाजियाबाद में शादी हुई थी। एक बच्चा भी है। छह साल पहले पति से तलाक के बाद से अलग रह रही है। उसने अपनी एक फर्म बनाई थी। इसमें आरोपी पवन का भाई चालक का काम करता था। तब ही अनीता की जान पहचान पवन से हो गई थी। वर्ष 2020 में अनीता ने बुटिक खोला था मगर कोरोना में बंद हो गया। पवन ने उसे धोखाधड़ी का तरीका बताया। उसे अंग्रेजी अच्छे से बोलनी आती है, व्यापारियों से वही बात करती थी। लैपटाॅप कंपनी में लगाने के लिए खरीदने की बात करती थी। उसके साथी मैनेजर बनकर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed