{"_id":"63274f6b6efef87eef6c7d03","slug":"lapkagiri-start-again-with-the-tourists-at-the-taj-mahal-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ट्रंप आए तो मिली थी निजात, ताज पर फिर लपकों का उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ट्रंप आए तो मिली थी निजात, ताज पर फिर लपकों का उत्पात
Sun, 18 Sep 2022 10:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:33 PM IST
सार
पिछले दिनों लगातार लपकों का उत्पात व पर्यटकों से छीनाझपटी की शिकायतें आने के बाद डीएम ने मजिस्ट्रेट को हटा दिया। नए मजिस्ट्रेट की तैनात की गई है, लेकिन पर्यटकों को राहत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
ताजमहल पर लपकागीरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप जब आए थे, तो ताजमहल के आस-पास से अतिक्रमण हट गए। लपको से निजात मिली थी। उनके दौरे को ढाई साल बीत गए। ढाई साल में तीन दिन ही ताज लपका मुक्त रहा। अब फिर ताज पर लपकों का उत्पात है। दो मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी बदलने के बाद भी दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों के आगे शहर को लपकों की हरकतों से शर्मसार होना पड़ रहा है।
फरवरी 2020 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए एयरपोर्ट से ताजमहल तक फूलों से सजाया गया था। पुलिस और प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो ताजमहल की 500 मीटर परिधि से अतिक्रमण ध्वस्त हो गए। लपकों का नाम निशान नहीं रहा था। उनके आने से एक दिन पहले और दो दिन बाद तक आदर्श स्थिति रही, लेकिन उसके बाद हालात फिर जस का तस हो गए। ताज के पूर्वी गेट पर पाठक प्रेस से लेकर पश्चिमी गेट पर मोक्षधाम और पुरानी मंडी चौराहा तक फिर सड़क अतिक्रमण से सिकुड़ गई।

जिलाधिकारी से की शिकायत
एप्रूव्ड गाइड व पर्यटन कारोबारियों ने डीएम प्रभु नारायण सिंह से शिकायत की। जिसके बाद डीएम ने एक एसडीएम तैनात किया। मजिस्ट्रेट भी अतिक्रमण व लपकों से निजात नहीं दिला पाए। पिछले दिनों लगातार लपकों का उत्पात व पर्यटकों से छीनाझपटी की शिकायतें आने के बाद डीएम ने मजिस्ट्रेट को हटा दिया। नए मजिस्ट्रेट की तैनात की गई है, लेकिन पर्यटकों को राहत नहीं मिल पा रही। शिल्पग्राम की पार्किंग से लेकर ताजमहल की प्रतिबंधित परिधि तक लपकों का उत्पात जारी है। 100 मीटर दूरी पर पुलिस थाना है।
विज्ञापन