फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Language learning lab will be established in Ashram Paddhati Vidyalaya Etaur at a cost of Rs 7 lakh. Students will learn fluent English with the help of AI

Agra News: आश्रम पद्धति विद्यालय इटौरा में 7 लाख रुपये की लागत से स्थापित होगी लैंग्वेज लर्निंग लैब एआई की सहायता से फर्राटेदार अंग्रेजी सीखेंगे विद्यार्थी

Wed, 15 Jan 2025 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Language learning lab will be established in Ashram Paddhati Vidyalaya Etaur at a cost of Rs 7 lakh. Students will learn fluent English with the help of AI
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय इटौरा के मुख्य भवन के बाहर मौजूद स्टाफ - फोटो : राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय इटौरा के मुख्य भवन के बाहर मौजूद स्टाफ
आगरा। सरकारी विद्यालय बदल रहे हैं। आधुनिकतम तकनीक से छात्रों के विकास का प्रयास हो रहा है। अब लैंग्वेज लर्निंग लैब में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की मदद से छात्र फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीखेंगे। यह लैब जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आश्रम पद्धति विद्यालय) इटौरा में स्थापित की जाएगी। विद्यालय की पहल पर शासन ने प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग इस विद्यालय का संचालन कर रहा है। यहां कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को निशुल्क शिक्षा के साथ ही आवासीय सुविधा दी जाती है। विद्यार्थी कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों से कदम मिला सकें, इसके लिए विद्यालय ने पहल की है। नवाचार योजना में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य शिल्पा सक्सेना ने लैंग्वेज लर्निंग लैब बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने प्रस्ताव को उपयुक्त समझते हुए लैब बनाने के लिए हरी झंडी दे दी हे। सात लाख रुपये का बजट भी इसके लिए उपलब्ध है। जल्द काम शुरू हो जाएगा। 31 मार्च तक लैब स्थापित करने की तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed