फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   landlord could not understand conspiracy of tenant lost Rs 8.50 lakh in agra

Agra News: किरायेदार की साजिश नहीं समझ सका मकान मालिक, फंसा ऐसे जाल में; गवां बैठा 8.50 लाख रुपये

Sat, 22 Jul 2023 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 01:15 PM IST
सार

किरायेदार ने मकान मालिक को ऐसे जाल में फंसाया कि वो 8.50 लाख रुपये गवां बैठा। थाना सदर में मकान मालिक ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि किरायेदार ने छावनी परिषद में शिक्षक पद पर नौकरी का आश्वासन दिया था। 
 

विज्ञापन
landlord could not understand conspiracy of tenant lost Rs 8.50 lakh in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में एक किरायेदार ने मकान मालिक को चूना लगा दिया। छावनी परिषद में शिक्षक के पद पर मालिक के बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 8.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद गुपचुप मकान खाली करके चला गया।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

गोपालकुंज, देवरी रोड निवासी सुरेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। अमित दुबे, उसकी पत्नी शारदा और उनके बेटे को नामजद किया है। सुरेश के अनुसार, उनके मकान में 3 साल से अमित दुबे परिवार सहित किराये पर रह रहा था। वह निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। इस बीच दोनों के परिवार के बीच मित्रता हो गई।

ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

दिया था ये झांसा 

जनवरी में अमित ने बताया कि छावनी परिषद में शिक्षक की नौकरी निकली थी। परिषद में उसकी जान-पहचान है। सुरेश के बेटे की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 8.50 लाख रुपये ले लिए। नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस करने के लिए कहा। मगर वह टालमटोल करता रहा।

ये भी पढ़ें - Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ से मथुरा तक ले आए 97 लाख रुपये का गांजा, ऐसे दिया पुलिस को धोखा; रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

मोबाइल भी स्विच ऑफ

सुरेश ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को वह काम से बाहर गए थे। तभी घर के पिछले दरवाजे से अमित दुबे परिवार सहित सामान लेकर भाग निकला। आशंका है कि वह बरौली अहीर में अपने रिश्तेदार के घर में रह रहा है। अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया है। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed