फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   land worth crores was taken in his name, case registered against 30 In Agra holding gym operator hostage

Agra: जिम संचालक को कार में उठा ले गए... बंधक बनाकर करोड़ों की जमीन करा ली अपने नाम;  30 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 03 Feb 2024 12:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 12:38 AM IST
सार

आगरा में आरोपी जिम संचालक को कार में उठा ले गए। उसे बंधक बनाकर करोड़ों की जमीन अपने नाम करा ली। 30 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
land worth crores was taken in his name, case registered against 30 In Agra holding gym operator hostage
कार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में आरोपी जिम संचालक को कार में अगवा कर ले गए। इसके बाद फ्लैट में बंधक बनाकर करोड़ों की जमीन अपने नाम करा ली। छूटने पर पीड़ित जिम संचालक मनोज शर्मा ने न्यू आगरा थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने मुकदमे में युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा सहित 5 नामजद और 20-25 अज्ञात को आरोपी बनाया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमर वाटिका, केके नगर निवासी मनोज कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी को वो दीवानी आए थे। तभी अधिवक्ता सुनील शर्मा, उमेश शर्मा, नितिन वर्मा और अन्य 20-25 अज्ञात लोग मिले। लोगों ने घेरकर मारपीट की। अपहरण कर लिया। सुनील शर्मा की कार में डालकर लायर्स कॉलोनी में तीन मंजिला फ्लैट में ले गए। आरोपियों ने मारपीट की। उमेश जोशी ने रिवाल्वर लगा दी। गले में बिजली का तार डालकर गला घोटने लगे। उसी समय दस्तावेज लेखक राम उपाध्याय व उसका बेटा व अन्य लोग आ गए। उनके पास एक लिखित स्टांप पेपर था। इस पर उनका फोटो विक्रेता के रूप में लगा था।
विज्ञापन

 

उन्होंने रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कागजों पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवा लिया। अपराह्न 3:30 बजे तक बंधक बनाकर रखा। दस्तावेज लेखक पिता-पुत्र स्टांप और कागजात लेकर चले गए। डेढ़ घंटे बाद दोबारा आए। कुछ स्टांप पर उनके और सुनील शर्मा के फोटो लगे थे। जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिए। फोन भी छीन लिया था। दो लोग दीवानी छोड़ गए। आरोप लगाया कि कूटरचित दस्तावेज तैयार करके उनकी भावना एस्टेट के पास स्थित 1107 वर्ग गज जमीन अपने नाम करा ली गई है।

 

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से मिले साक्ष्य

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मुकदमा बलवा, मारपीट, अपहरण, जान से मारने की धमकी, बंधक बनाने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, आपराधिक षड्यंत्र की धारा में दर्ज किया है। इसमें सुनील शर्मा, उमेश शर्मा, नितिन वर्मा, राम उपाध्याय, उसका बेटा और 20-25 अज्ञात आरोपी हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच की थी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। कुछ साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।

 

विज्ञापन

मनोज ने वापसी बैनामा कराया था तैयार

मुकदमे में नामजद युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक सुनील शर्मा का कहना है कि मनोज शर्मा ने उनसे 1106 वर्ग गज जमीन खरीदी थी। इसके 3.58 करोड़ रुपये शेष हैं। उनके पास चेक, एग्रीमेंट और लिखित दस्तावेज भी हैं। मनोज ने रुपये न दे पाने पर खुद ही वापसी बैनामा तैयार कराया था, जो अब तक रजिस्टर्ड नहीं हुआ है। आरोप निराधार हैं। संपत्ति मनोज शर्मा ने किसी दूसरे के लिए खरीदी थी। बैनामी बनाने के लिए मनोज दूसरों के लिए काम करता है। उन्होंने पुलिस को आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed