फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land was acquired for the stadium in Bah, but the road was still a problem

UP: बाह की खेल प्रतिभाओं को स्टेडियम का इंतजार, विधायक पक्षालिका सिंह ने सीएम योगी को सौंपा था प्रस्ताव

Thu, 26 Feb 2026 02:50 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 02:50 PM IST
सार

बाह क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को 40 वर्षों से स्टेडियम का इंतजार है। विधायक पक्षालिका सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाह में स्टेडियम निर्माण के लिए 23.98 करोड़ का प्रस्ताव सौंपा था। 
 

विज्ञापन
Land was acquired for the stadium in Bah, but the road was still a problem
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

खेल और खिलाड़ियों की उर्वरा भूमि बाह की माटी ने देश को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय सिंह चौहान, अजित भदौरिया, रतन सिंह भदौरिया, अंकित शर्मा, मायाराम शर्मा आदि दिए हैं। बाह में स्टेडियम की 40 साल पुरानी मांग आज भी अधूरी पड़ी है। पिछले माह बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाह में स्टेडियम निर्माण के लिए 23.98 करोड़ का प्रस्ताव सौंपा था। 
विज्ञापन


बाह के उगनपुरा गांव में स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन के अधिग्रहण की जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव पर अमल का भरोसा दिलाया था। उगनपुरा में स्टेडियम के लिए अधिग्रहीत जमीन का 6 महीने पहले एडीएम न्यायिक धीरेंद्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, बिजली विभाग के एपीएम एसपी द्विवेदी, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता तारकेश्वर, जेई चंद्रकेश की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था। स्टेडियम के लिए रास्ते को लेकर तकनीकी पेच फंस गया था। 
विज्ञापन


विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया कि स्टेडियम निर्माण की हर बाधा को दूर कराने के प्रयास हो रहा है। मामले में खेल सचिव सुहास एलवाई से मुलाकात कर स्टेडियम निर्माण की तकनीकी दिक्कतों को दूर किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने बाह की खेल प्रतिभाओं के लिए जल्द ही स्टेडियम की सौगात मिलने की उन्होंने उम्मीद जताई है। बता दें कि बाह क्षेत्र में स्टेडियम के अभाव में खिलाड़ियों को अभ्यास के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे। विभिन्न स्तरों पर स्टेडियम निर्माण की आवाज क्षेत्रीय लोग उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed