Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land dispute flares up in Bankner

Agra News: बांकनेर में भूमि के विवाद ने पकड़ा तूल

Fri, 03 Jan 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Land dispute flares up in Bankner
कासगंज। शहर के बांकनेर इलाके में एसकेवी इंटर कॉलेज के समीप की भूमि को लेकर एक दिन पहले से विवाद पनप गया। मामला तूल पकड़ गया। दो पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू की है।राज कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर मुकेश शर्मा ने कुमकुम वार्ष्णेय व उनके बेटे लकी वार्ष्णेय पर प्लॉटों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मना करने पर उनके मुनीम अशोक राघव से मारपीट और गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर गले की चेन तोड़ ली। मुकेश शर्मा ने बताया कि उन्हें फोन पर गोली मारने की व कासगंज छोड़कर भागने की धमकी दी गई है। मामले में कुमकुम व लकी के अलावा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी प्राथमिकी लकी वार्ष्णेय की ओर से दर्ज कराई गई है। जिसमें कोल्ड स्टोर के संचालक शरद माहेश्वरी, प्रबंधक मुकेश शर्मा व पांच अन्य अज्ञात को शामिल किया गया है। उनका कहना है कि उनके एसकेवी स्कूल पर निर्माण कार्य चल रहा है बृहस्पतिवार को दोपहर के समय आरोपी पहुंचे। आरोपियों ने उनके व उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की और कर्मचारियों को जातिसूचक गालियां दीं। उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। सीओ आंचल चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं, इस मामले में प्लॉटों पर कब्जा करने के आरोप लगाते हुए कई अन्य प्लॉट स्वामियों ने भी एसकेवी कॉलेज के मैनेजमेंट पर कब्जा व बाउंड्री तोड़ने के मामले की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि स्कूल संचालकों ने कब्जा बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed