फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lakhs stolen from three houses in Arahera village of Fatehpur Sikri

Agra: फतेहपुर सीकरी के गांव अरहेरा में तीन घरों से लाखों की चोरी, जानकारी सुबह हो सकी...जांच में जुटी पुलिस

Fri, 30 May 2025 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 12:34 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के गांव में चोरों ने धावा बोला। एक ही रात में तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ  कर दिया। 

विज्ञापन
Lakhs stolen from three houses in Arahera village of Fatehpur Sikri
चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  शुक्रवार की रात ग्राम अरहेरा में चोरों द्वारा तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी सहित लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। परिवार के सदस्य बाहर आंगन में सोते रहे। चोरों ने कमरों में ताला चटका कर अलमारी बक्सों संदूको से लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिए। सुबह जागने पर परिवारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 अरहेरा निवासी वासुदेव पुत्र हिम्मत सिंह, लोकेंद्र पुत्र हिम्मत सिंह दोनों भाइयों के घरों में अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण चोरों ने चुरा लिए। पास में ही रामनरेश पुत्र महिलाल के अलमारी के लॉकर तोड़ दिए तथा सोने चांदी के आभूषण तथा उसकी पुत्री करिश्मा की गोद भराई में आई हुई सोने की अंगूठी,पायल और वासुदेव द्वारा घरेलू काम से लगभग दो लाख नगद निकालकर ले गए।
विज्ञापन




सुबह होने पर परिवार की सदस्य जागे तो उन्होंने कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अलमारी का सामान घर में बिखरा पड़ा हुआ था। कुछ छोटे संदूक सूटकेस छत के ऊपर उठा ले गए और आराम से सोने चांदी के आभूषण एकत्र किए। कुछ बक्सों को खेतों में फेंकने की भी सूचना प्राप्त हुई है। थाना पुलिस को सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आनंद वीरसिंह ,सब इंस्पेक्टर अनुज शर्मा, उमराव ,रजनीश सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया तथा सीसीटी वी कैमरा को खंगाला गया। ग्राम पंचायत अरहेरा निवासी सरपंच हरिप्रसाद चौधरी तथा पूर्व प्रधान कालू द्वारा बताया गया कि लगभग तीन घरों में 12लाख रुपए  कीमत के आभूषण तथा नदी की चोरी हुई है। इस चोरी से पूर्व चोरों ने ग्राम रोझोली ,डाबर, भोपुर में भी घरों को निशाना बनाया। चोरों का अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed