{"_id":"5b483bc04f1c1bc3248b6006","slug":"lady-teacher-brutally-beaten-by-accused-family-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकत की शिकायत पर महिला टीचर को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील हरकत की शिकायत पर महिला टीचर को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह क्षेत्र में अश्लील हरकत की शिकायत करने पर भड़के शोहदे के परिजनों ने एक महिला टीचर को घर से खींचकर बेरहमी से पीटा। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मारपीट में घायल टीचर ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही सीओ और एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर मामले की जांच में जुट गई है।
बाह के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला परिषदीय स्कूल में पढ़ाती है। गुरुवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले शोहदे ने उनके साथ अश्लील हरकत की। टीचर ने मामले की शिकायत बाह थाने में की।

Trending Videos
महिलाओं ने की पिटाई
शिकायत पर शोहदे के परिजन भड़क गए। आरोपी के घर की महिलाएं टीचर के घर पहुंच गईं और खींचकर बेरहमी से जमीन पर पटककर डंडे से पिटाई कर दी। उसके बाल पकड़कर खींचे।
मारपीट की यह घटना टीचर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर लेकर पीड़िता का सीएचसी बाह पर मेडिकल कराया। मामले की शिकायत एसपी पूर्वी नित्यानन्द राय और सीओ बाह सत्यम से की गई है।
मारपीट की यह घटना टीचर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर लेकर पीड़िता का सीएचसी बाह पर मेडिकल कराया। मामले की शिकायत एसपी पूर्वी नित्यानन्द राय और सीओ बाह सत्यम से की गई है।