{"_id":"6268307e5f840024df44c8a3","slug":"lady-shot-herself-in-nagla-tula-mainpuri-news-agr531599961","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला में मंगलवार की सुबह एक युवती ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला निवासी रूपराम जाटव की चार पुत्रियां हैं, मंगलवार की सुबह दूसरे नंबर की पुत्री निशा (18) ने सुबह करीब छह बजे घर के कमरे में बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में आए तो देखा कि निशा का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा हुआ था। उसके सीने में गोली लगी थी, पास ही बंदूक भी पड़ी हुई थी, सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजन से जानकारी जुटाई, परिजन खुदकुशी की वजह को लेकर कोई भी वजह नहीं बता सके। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाया। एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि युवती द्वारा खुदकुशी की सूचना मिली थी, पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिता के नाम है लाइसेंसी बंदूक
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के पिता रूपराम जाटव ने बताया कि उनके नाम बंदूक है। बंदूक कमरे में रखी हुई थी, वह घर के बाहर थे, इस बीच न जाने ऐसा क्या हुआ कि पुत्री ने उनकी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।