{"_id":"644812cf91536d6fcb01e1d6","slug":"lack-of-vaccine-how-will-be-protected-from-corona-agra-news-c-25-1-136448-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वैक्सीन का अभाव, कैसे होगा कोरोना से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वैक्सीन का अभाव, कैसे होगा कोरोना से बचाव
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना के मरीज बढने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन कोरोना टीकाकरण की बात करें तो जिले में पिछले सात महीने से टीकारकण के लिए वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर यदि नजर डाली जाए तो पता चलता है कि 11.47 लाख लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लिया है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। यदि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की बात करें तो जिले में पिछले सात महीने से कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर यदि नजर डाली जाए तो दिसंबर 2022 तक जिले में 16.92 लाख लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए पहला डोज लिया। वहीं 16.85 लाख लोगों ने दूसरा डोज लिया। यदि बूस्टर डोज की बात करें तो पता चलता है कि जिले में मात्र 5.45 लाख लोगों ने ही बूस्टर डोज लिया है। आंकड़ों के अनुसार प्रथम डोज लेने वाले 11.47 लाख लोगों ने अब तक बूस्टर डोज नहीं लिया है। जो एक चिंता का विषय है।
सीरिंज दूसरे टीकाकरण में प्रयोग करने के जारी हुए निर्देश
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें एक तरफ कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। दूसरी तरफ कोरोना टीकाकरण के लिए उपलब्ध कराई गई वैक्सीन की एक्सपाइयरी डेट भी नजदीक आ गई है। ऐसे में वैक्सीन के लिए उपलब्ध सीरिंज को दूसरे टीककरण कार्यक्रम में प्रयोग के लिए भेजा जा रहा है।
4.05 लाख लोगों को नहीं लगा है एक भी टीका
जिले की आबादी 21.07 लाख है। सीएमओ कार्यालय में दर्ज आंकड़ों पर यदि नजर डाली जाए तो जिले में अब तक 16.92 लाख लोगों को प्रथम डोज लगा है। आंकड़े के अनुसार 4.05 लाख लोगों को एक भी टीका नहीं लगा है। बड़ी चिंता की बात है। न तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस संबंध में कोई जवाब दे पा रहे हैं और न ही शासन स्तर से कोई आदेश मिल रहा है।
विज्ञापन
वैक्सीन की लगातार मांग की जा रही है। प्रदेश स्तर से ही वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण कराया जाएगा।
-डॉ. पीपी सिंह सीएमओ