फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lack in kasganj

दरियावगंज झील के साथ ही रामछितौनी का भी होगा कायाकल्प, हुआ प्रस्तुतिकरण

Tue, 17 Sep 2019 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
lack in kasganj
कासगंज। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर दरियावगंज झील की खूबसूरती के साथ ही रामछितौनी की झील का भी अब कायाकल्प होगा। लखनऊ में वन विभाग ने दोनों झीलों का प्रस्तुतिकरण दिया। प्रशासन ने रामछितौनी झील के लिए भी कार्ययोजना तैयार कराई है।
विज्ञापन

सर्द मौसम में परिंदों की उड़ान और अठखेलियां अक्सर देखने को मिलती हैं। हालांकि जिले में पक्षियों के कलरव के लिए अब तक कोई बेहतर पर्यटक स्थल अथवा झील नहीं है। ऐसे में अब जिले में झीलों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। यूं तो शासन दरियावगंज झील को पहले ही जिले की लीडिंग झील के रूप में चिह्नित कर चुका है, लेकिन अब रामछितौनी की झील को भी सुंदरीकरण की योजना में शामिल किया है।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ में शासन स्तर पर दरियावगंज और रामछितौनी झील के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्तुतिकरण किया गया। वन विभाग ने दरियावगंज झील का नाम भी बदल दिया है। इस झील का नाम गोखुर आर्द्र संरक्षण केंद्र रखा गया है। लखनऊ में झीलों के सुंदरीकरण का प्रस्तुतिकरण के बाद अब जिले में पर्यटक स्थल विकसित होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। नाम परिवर्तन की अधिसूचना के लिए वन विभाग ने शासन को पूरा प्रस्ताव भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बनेंगे तीन टूरिस्ट स्पॉट
कासगंज। यदि दरियावगंज और रामछितौनी के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से जल्द ही धनराशि मिलती है तो तीन पर्यटक स्थल विकसित होने लगेंगे। दोनों झीलों के अलावा बायो डायवर्सिटी पार्क भी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
अन्य मदों से काम शुरू
कासगंज। यूं तो दरियावगंज झील के सौंदर्यीकरण के लिए एस्टीमेट शासन में लंबित है। हालांकि वन विभाग ने अन्य मदों से सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। दरियावगंज झील पर एक द्वार भी बना दिया गया है। इसे गोखुर आर्र्द संरक्षण केंद्र द्वार का नाम दिया गया है।

- शासन ने दरियावगंज झील के अलावा रामछितौनी के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए हैं। दोनों ही झीलों को विकसित किया जाएगा, जिससे यहां पक्षी भी प्रवास कर सकें।
- दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed