{"_id":"61feb59ce911c701964d3af0","slug":"labour-fell-by-electric-shock-died-kasganj-news-agr523461787","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट का झटका लगा, मजदूर सीढ़ियों से गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट का झटका लगा, मजदूर सीढ़ियों से गिरा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर के कोल्ड स्टोरेज में करंट के झटके से मजदूर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। पुलिस को देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिल सकी है। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।
घटना शनिवार शाम लगभग चार बजे की है। गांव नौगांव निवासी केशवदेव (45) पुत्र गंगाधर शहर के ठंडी सड़क स्थित उर्मिला कोल्ड स्टोरेज में रंगाई पुताई कर रहा था। शाम को मजदूर को करंट का झटका लगा और वह सीढ़ियों से नीचे जा गिरा। आनन-फानन में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले में जानकारी ली। देर शाम तक पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
कोल्ड स्टोरेज में एक मजदूर सीढ़ियों से गिरा। उन्हें अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी मौत हो गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - रमेश भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी