फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   labour accident,kasganj

मकान को तोड़ते समय लिंटर गिरा, मजदूर की मौत

Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
labour accident,kasganj
सिढ़पुरा(कासगंज)। कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर में एक पुराने मकान को तोड़ते समय लिंटर गिर गया। हादसे में एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग लिंटर के मलबे में दबे मजदूर के शव को घर ले गए। हादसे की थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला इस्लाम नगर में बिल्लू सैफी अपने पुराने मकान को तुड़वा रहे थे। मकान तुड़वाने के लिए उन्होंने मजदूर नत्थू एवं उसके पुत्र पप्पू निवासी गांव ढूंढरा को तोड़फोड़ के काम पर लगाया था। सायं करीब 4 बजे छत तोड़ते समय अचानक लिंटर भरभराकर गिर पड़ा और लिंटर के साथ ही मजदूर पप्पू लिंटर के मलबे में दब गया। मौके पर मौजूद उसके पिता नत्थू ने चीखपुकार मचाई। अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। लिंटर गिरते ही लोग मदद को दौड़ पड़े। मलबा हटाकर पप्पू को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन पप्पू के मजदूर पिता शव को गांव में ले गए। पप्पू की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पप्पू के पिता ने कोई तहरीर सिढ़पुरा पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
लिंटर गिरने के हादसे में मौत का शिकार हुए पप्पू और उसका परिवार काफी गरीब है। पप्पू की शादी करीब 7 वर्ष पूर्व गुंजन से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक बच्चा 3 साल का है तो एक बच्चा 1 साल का है। गांव में लोग भी बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed