फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Labor enforcement officer stopped salary, notice to an officer

Agra News: श्रम प्रवर्तन अधिकारी का रोका वेतन, एक अधिकारी को नोटिस

Mon, 20 Nov 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Labor enforcement officer stopped salary, notice to an officer
श्रम प्रवर्तन अधिकारी का रोका वेतन, एक अधिकारी को नोटिस
विज्ञापन


डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कसा शिकंजा



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की। खराब प्रगति पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी का अगले आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दिए। बैठक से अनुपस्थित अधिशासी अधिकारी नलकूप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को चेतावनी जारी की है।

डीएम ने कहा कि किसी भी योजना में जनपद सी-श्रेणी में न रहे। कई योजनाओं में अभी जनपद सी-श्रेणी में है। संबंधित अधिकारी 25 नवंबर तक प्रयास कर कम से कम बी-श्रेणी में लाकर प्रगति में सुधारें। नोडल अधिकारी ध्यान दें कि आवश्यकता पड़ने पर मरीज तक निर्धारित समय में एंबुलेंस पहुंचे। प्रसव के बाद डिस्चार्ज होने पर प्रसूता को 102 एंबुलेंस से उसके घर तक भेजा जाए। ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। खंड विकास अधिकारी भी अपने स्तर से संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करें।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि आवास निर्माण की प्रगति सुधारें। निर्माणाधीन 591 आवासों का कार्य तत्काल पूर्ण कराएं। उपायुक्त उद्योग शेष एमओयू के उद्यमियों से निरतंर संपर्क कर धरातल पर क्रियान्वयन कराएं। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपयुक्त मनरेगा पीसी राम, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुप्रिया गुप्ता, सानिया सोनम एजाज, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद, बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नेहा पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed