फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kurawali crossing guru govind singh

कुरावली तिराहे को गुरु गोविंद सिंह तिराहे के रूप में किया जाए विकसित

Wed, 02 Nov 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
kurawali crossing guru govind singh
मैनपुरी। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा ने बुधवार को डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कुरावली तिराहे को गुरु गोविंद सिंह के तिराहे के रूप में विकसित कराने की मांग की। उन्होंने बताया इसके लिए पहले ही प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।
विज्ञापन

सभा के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका बोर्ड द्वारा 21 अप्रैल 2019 को बैठक में एक प्रस्ताव पास किया गया था। इसमें कुरावली तिराहे का नाम बदलकर गुरु गोविंद सिंह तिराहा करने और उसे विकसित करने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद 19 जनवरी 2021 को जिलाधिकारी के सहयोग से इसका आदेश भी प्राप्त हुआ था। लेकिन अब तक ये कार्य नहीं हो सका है। सभा ने जिलाधिकारी से मांग की है कुरावली तिराहे का नाम गुरु गोविंद सिंह तिराहा करने के साथ-साथ उसका सुंदरीकरण भी कराने की अनुमति प्रदान करें। इसके अलावा रेडियम बोर्ड लगवाने के लिए नगर पालिका से अनुमति प्रदान कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed