{"_id":"616b11f0df01a03de125df2d","slug":"kuldeep-pandey-said-if-the-three-agricultural-laws-are-not-abolished-then-the-movement-will-continue-kasganj-news-agr5116764171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप पांडे बोले- तीनों कृषि कानूनों को समाप्त नहीं किया तो जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप पांडे बोले- तीनों कृषि कानूनों को समाप्त नहीं किया तो जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन
कासगंज के गंजुडुंडवारा में किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू स्वराज के क?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के द्वारा तीनों कृषि कानूनों को समाप्त किए जाने की मांग की गई। वहीं मांग न माने जाने पर आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी है। शनिवार को किसान नेताओं ने गंजडुंडवारा में कोतवाली का घेराव कर मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम व सीओ को सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन द्वारा पिछले 10 माह से लगातार कृषि कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की बातों को सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के विरोध को देखते हुए तत्काल तीनों किसान विरोधी कृृषि कानूनों को वापस ले। वहीं एमएसपी पर कानून बनाया जाए। किसानों का एक मुस्त केसीसी कर्ज माफ किया जाए। विद्युत बिल अधिनियम 2020 खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानेगी तो लगातार आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान महासचिव श्यामवीर सिंह, आर्येंद्र यादव, यशवीर सिंह, उपेंद्र उपाध्याय सहित अन्य भाकियू के पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं गंजडुंडवारा में भाकियू (स्वराज) के प्रदेश प्रभारी आशीष पांडेय ने कोतवाली का घेराव किया कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पटियाली एसडीएम एवं पुलिस उपाधीक्षक को सौंपा। इस दौरान जिला प्रभारी सुधीर मिश्रा, अकरम सिद्दीकी, श्रीपाल वैध, शिवम उपाध्याय, गिरीश चंद्र मिश्र, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।