फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kul maton ka chhatha hissa milane par hee bachegee jamaanat,adhyaksh pad ke lie 101 pratyaashee aajama rahe hain kismat, 2017 mein 114 pratyaashiyon kee jamaanat ho gaee thee jabt

Agra News: कुल मतों का छठा हिस्सा मिलने पर ही बचेगी जमानत,अध्यक्ष पद के लिए 101 प्रत्याशी आजमा रहे हैं किस्मत, 2017 में 114 प्रत्याशियों की जमानत हो गई थी जब्त

Mon, 08 May 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
kul
 maton ka chhatha hissa milane par hee bachegee jamaanat,adhyaksh pad ke
 lie 101 pratyaashee aajama rahe hain kismat, 2017 mein 114 
pratyaashiyon kee jamaanat ho gaee thee jabt
कासगंज। चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को जमानत बचाने के लिए कुल मतों के छठे हिस्से की जरूरत होगी। मानक के मुताबिक यह वोट न मिलने पर जमानत जब्त हो जाएगी। 2017 के चुनाव में 19 प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचा सके थे। 114 की जमानत जब्त हो गई थी। इनमें भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और आप के प्रत्याशी भी शामिल थे।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी से आयोग निर्धारित धनराशि जमानत के तौर पर जमा कराता है। प्रत्याशी के निर्धारित मानक से कम वोट पाने पर आयोग जमानत राशि को जब्त कर लेता है। निकाय चुनाव में जिले के 10 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 101 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे अधिक 12 प्रत्याशी बिलराम नगर पंचायत से चुनाव मैदान में हैं। वहीं नगर पालिका कासगंज, नगर पालिका सोरोंजी, नगर पंचायत भरगैन, नगर पंचायत पटियाली से 11-11 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका गंजडुंडवारा,नगर पंचायत सिढ़पुरा, नगर पंचायत सहावर, नगर पंचायत अमांपुर से 10-10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे कम 5 प्रत्याशी मोहनपुर नगर पंचायत से हैं। इन निकायों में सदस्य पद के लिए 154 वार्डों में 600 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। 4 सभासद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैंं। सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इनकी किस्मत की चाबी 243502 मतदाताओं के हाथ में है। 11 मई को मतदान के बाद 13 मई को परिणाम घोषित होने पर ही पता चलेगा कि कौन विजेता होगा और किसकी जमानत बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव में प्रत्याशी के लिए निर्धारित मानक के हिसाब से वोट लाना आवश्यक होता है। प्रत्याशी कुल वैध मतों का 1/6 वोट नहीं पाता है तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है।- श्रवण कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed