फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna Janmashtami Mathura 2023 Lord Krishna Birth Celebrations In Nandgaon

जन्माष्टमी के बाद नंदोत्सव की धूम: मथुरा में लल्ला के स्वागत में गूंज रहे गीत, चांदी के जेवरों की हुई वर्षा

Fri, 08 Sep 2023 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 01:34 PM IST
सार

जन्माष्टमी के बाद  हर ओर 'नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की..' की गूंज रही। हर कोई नंदभवन की ओर खिंचा आ जा रहा है। नंदोत्सव का यह उल्लास नंदगांव के साथ गोकुल/महावन में भी नजर आया। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami Mathura 2023 Lord Krishna Birth Celebrations In Nandgaon
नन्दोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण का जन्म होते समूचा ब्रज भक्तिमय हो गया है। मथुरा शहर, गोकुल, वृंदावन के मंदिरों और घर-घर में शुक्रवार से ही नंदोत्सव की धूम है। कहीं लल्ला के स्वागत में गीत गाए जा रहे हैं तो कहीं छीछी का प्रसाद लुटाया जा रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु आस्था के इस समुद्र में डुबकी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

निकाली गई शोभायात्रा 

गोकुल में नंद किला नंद बाबा के मंदिर से ठाकुरजी पालकी में सवार होकर भक्तगणों के साथ में शोभायात्रा निकाली गई। गोकुल के विभिन्न बाजारों में होते हुए शोभायात्रा नंद चौक स्थित रास चबूतरा पहुंची। यहां श्रीकृष्ण को पालने में झुलाया गया। इसके बाद गाय के दूध की दही में केसर व हल्दी मिश्रित कर सभी श्रद्धालुओं पर  छिड़काव किया गया। ब्रजवासी इसको ही लाला की छीछी भी कहते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Janmashtami 2023: बांकेबिहारी मंदिर में रात 1.55 बजे हुई मंगला आरती, वर्ष में एक बार होते हैं अलौकिक दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चांदी के जेवरों की वर्षा

इसके बाद द्वारिकाधीश सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा वस्त्र, फल, मिठाई, मेवा, रुपए, पैसा, श्रृंगार सामग्री, मोती और चांदी के जेवरों की वर्षा की गई। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पारंपरिक भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते खुशी मना रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं पर उपहारों और भगवत-प्रसाद की शुक्रवार सुबह वर्षा की गई। 

ये भी पढ़ें -  Krishna Janmashtami 2023: प्रगटे कन्हाई, गोकुल में बाजत बधाई...;  बजे ढोल-नगाड़े और गूंज उठे घंटे घड़ियाल
 

बांके बिहारी मंदिर में भी मनोहर दृश्य

बांके बिहारी मंदिर में भी ऐसा ही मनोहर दृश्य देखने को मिला। नंदोत्सव के दौरान बधाई गायन और भजन शुरू हो गए हैं। भजन गायकों और भक्तों की टोली अपने आराध्य के अवतरण की प्रसन्नता में भाव-विभोर है और सड़कों पर राधे-कृष्णा का जप करते हुए भ्रमणशील है।  

ये भी पढ़ें -  Mathura Krishna Janmashtami 2023: ब्रज में जन्मे कन्हैया, बाल स्वरूप के हुए दर्शन; गूंजे जयकारे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed