फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   krishna and shoripura Agra connection Janmashtami 2022

Janmashtami 2022: जरासंध के आक्रमण से बचने के लिए आगरा से सटे शौरीपुर में रुके थे कृष्ण और बलदाऊ, जानें इतिहास

Thu, 18 Aug 2022 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 02:43 PM IST
सार

आगरा से सटे शौरीपुर-बटेश्वर से भगवान श्रीकृष्ण का गहरा नाता है। जरासंध के आक्रमण से बचने के लिए कृष्ण और बलदाऊ यहां रुके थे। 

विज्ञापन
 krishna and shoripura Agra connection Janmashtami 2022
राधा-कृष्ण की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से सटे बाह शौरीपुर-बटेश्वर और कृष्ण के बीच गहरा नाता रहा है। आचार्य श्याम पंडित ने बताया कि विदाई के समय कंस वासुदेव और देवकी को मथुरा से शौरीपुर छोड़ने के लिए निकला था। तभी आकाशवाणी के चलते दोनों को मथुरा कारागार में डाल दिया था। इतना ही नहीं कंस वध का बदला लेने के लिए जरासंध ने हमला बोला तो आक्रमण से बचने के लिए श्रीकृष्ण और बलदाऊ शौरीपुर-बटेश्वर में ही ठहरे थे।
विज्ञापन


भदावर का इतिहास के लेखक डॉ शिवशंकर कटारे कहते हैं कि पुरातत्ववेत्ता एसीआई कारलायल ने शौरीपुर बटेश्वर में खुदाई कराकर महाभारतकालीन इतिहास को उजागर किया था। खुदाई के दौरान बटेश्वर में श्रीकृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न ने पदमन खेड़ा, पौत्र अनुरुद्ध ने औंध खेड़ा बसाया था। बटेश्वर के दोनों प्राचीन मोहल्ले आज भी पूरन खेड़ा नाम से जाने जाते हैं। साहित्यकार डॉ. वीपी मिश्र ने बताया कि बटेश्वर के प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर में सूरसेन से लेकर वासुदेव तक पूजा करते थे। 
विज्ञापन


शौरीपुर-बटेश्वर जैन सिद्ध क्षेत्र तीर्थ कमेटी के उपमंत्री विनोद जैन ने बताया कि 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ और कृष्ण चचेरे भाई थे। बटेश्वर मंदिर के पुुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने कृष्ण बलदाऊ के बटेश्वर से जुडे़ इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी बटेश्वर में धूमधाम से मनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed