{"_id":"678008e487aef8cf65000bcc","slug":"kolkata-gwalior-express-delayed-by-three-hours-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-126229-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन घंटे देरी से आई कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन घंटे देरी से आई कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस
Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोहरे का प्रभाव रेल व सड़क यातायात पर नजर आया। कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पहुंची। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी असर रहा। रोडवेज डिपो से भी दो एसी बसों का संचालन निरस्त कर दिया गया। कई बसें विलंब से रवाना हुई।
कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन जंक्शन पर सुबह 6:44 बजे आती है, लेकिन यह ट्रेन बृहस्पतिवार को तीन घंटे देरी से चलने के कारण सुबह 9:44 बजे जंक्शन पहुंची। टनकपुर-मथुरा पैसेंजर भी सुबह 8:50 बजे के स्थान पर सुबह 9:25 बजे आई। छपरा एक्सप्रेस पाटिलपुत्र हमसफर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 15 मिनट विलंब से आई। डिपो से सुबह 4 बजे दिल्ली जाने वाली बस आधा घंटा विलंब से रवाना हुई। सुबह पांच बजे व सुबह साढे़ आठ बजे दिल्ली जाने वाली एसी बसों को निरस्त कर दिया गया। कई अन्य बसें भी विलंब से रवाना हुई। मार्ग पर वाहन चालकोें को कोहरे के चलते दिक्कतें उठानी पड़ी। वाहन चालक धीमी रफ्तार से वाहन चलाते नजर आए।
- मुझे आवश्यक कार्य से मथुरा जाना है। अभी तक ट्रेन नहीं आई है। प्रतीक्षा करते काफी समय हो चुका है-अंकित माहेश्वरी, यात्री
- मुझे निजी कार्य के चलते हाथरस जाना है। अभी तक जंक्शन पर ट्रेन नहीं आई है। ट्रेन विलंब से बताई जा रही है- ब्रज मोहन श्रीवास्तव, यात्री
वर्जन
- कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यही कारण रहा कि कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस भी देरी से आई। - मनोज शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, कासगंज जंक्शन
- काेहरे की वजह से बसें अपने निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट पा रही। इससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली जाने वाली दो एसी बसें निरस्त रहीं- प्रवीन शर्मा, डिपो प्रभारी