फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Know The History Of Fullati Bazar Agra

आगरा कथा: अंग्रेज अफसर फैल्यूट से पड़ा फुलट्टी का नाम, दिलचस्प है इसका इतिहास

Wed, 24 Feb 2021 03:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Feb 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Know The History Of Fullati Bazar Agra
आगरा का बाजार - फोटो : अमर उजाला
फुलट्टी बाजार का यह नाम पड़ने के कई किस्से हैं। इनमें से प्रमुख यह है कि वर्ष 1803 में आगरा में रहे एक अंग्रेज प्रशासनिक अफसर फैल्यूट के नाम से फुलट्टी का नाम पड़ा। इतिहासकार राज किशोर शर्मा राजे ने अपनी किताब ‘तवारीख ए आगरा’ में इसका जिक्र किया है। ब्रिटिश सेना कैंट और लालकुर्ती में रहती थी। सिविलियन अंग्रेजों ने अपने रहने के लिए अलग स्थान का चयन किया। यह छिली ईंट की घटिया के पास था। उस समय फैल्यूट प्रशासनिक अधिकारी थे। उनके बंगले के पास ही अन्य अफसर रहते थे। उस इलाके को फुलट्टी कहा जाने लगा।
विज्ञापन


आगरा कथा: लोहार गली में रहते थे लौहारू जाति के लोग, जानिए इसका इतिहास
विज्ञापन


एक मत यह भी है कि अंग्रेजों को फूलों से बड़ा लगाव था। उन्होंने फूलों की कई दुकानें खुलवा दी थीं। यहां फूलों की हाट जैसी लगने लगी। इसलिए इस इलाके को फुलहट्टी कहा जाने लगा, जो आगे जाकर फुलट्टी हो गया। वर्ष 1857 के गदर के दौरान अंग्रेज यहां से भाग गए और फिर कभी लौटकर नहीं आए लेकिन नाम नहीं बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजों ने लगाई थी फैक्टरी
फुलट्टी के बारे में तीसरा मत भी है। इसके मुताबिक  अंग्रेजों की जब रिहाइश हो गई तो उन्होंने यहां एक फैक्टरी लगाई थी। इसके बाद इस स्थान का नाम फुलट्टी पड़ा। अंग्रेजों के जाने के बाद यहां और लोग आ गए। अब यह घनी आबादी वाला इलाका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed