{"_id":"652cb8c665c92d0a930fee53","slug":"knife-was-placed-on-the-mother-s-neck-when-she-did-not-name-the-flat-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये बेटा या फिर शैतान: फ्लैट नाम नहीं करने पर मां के गले पर रख दिया चाकू, फिर की ऐसी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये बेटा या फिर शैतान: फ्लैट नाम नहीं करने पर मां के गले पर रख दिया चाकू, फिर की ऐसी हरकत
Mon, 16 Oct 2023 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Oct 2023 09:45 AM IST
सार
जिस बेटे को पाल परोसकर काबिल बनाया, वो ऐसी हरकत करेगा कभी सोचा भी नहीं था। बेटे ने अपनी ही मां के गले पर चाकू रख दिया। फ्लैट को अपने नाम कराने की धमकी दी। इसके बाद बुजुर्ग मां के गले से सोने की चेन तोड़ ली और भाग गया।
विज्ञापन
चाकू (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा में एक पिता ने बेटे-बहू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कहा है कि फ्लैट नाम नहीं करने पर बेटे-बहू ने पत्नी के गले पर चाकू लगा दिया। जान से मारने की धमकी दी और सोने की चेन लूट ले गए।
पुलिस आयुक्त को दिया प्रार्थनापत्र
कमला नगर निवासी सत्यप्रकाश शर्मा ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि वह बैंक से सेवानिवृत्त हैं। उनके 3 शादीशुदा बेटे हैं। बड़ा बेटा अजय पत्नी और बेटे के साथ उनके दिलाए फ्लैट में सुभाष नगर में रहता है। आरोप लगाया कि अजय काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा है। पुलिस से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही है। 6 अक्तूबर को अजय, बहू सारिका के साथ घर आया। फ्लैट नाम करने की कहने लगे। पत्नी मधु के गले पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी और सोने की चेन छीन ली।
ये भी पढ़ें - ध्वस्तीकरण का नया रिकॉर्ड: आगरा में 34 अवैध कॉलोनियां मिट्टी में मिलाईं, 100 बीघा से अधिक भूमि पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
मुकदमे में फंसाने का भी किया प्रयास
पिता ने बताया कि बहू उन पर पेट्रोल डालने का प्रयास भी पहले कर चुकी है। सफल नहीं होने पर अपने बेटे पर पेट्रोल डालकर उन्हें मुकदमे में फंसाने का भी प्रयास किया था। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है कि पिता ने बेटा-बहू पर आरोप लगाए हैं। घर में घुसकर लूट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।
ये भी पढ़ें - पुलिस ऐसा भी करती है: जिस बाइक से हुआ एक्सीडेंट उसे ही बदल दिया, सिपाही ने दर्ज कराया मुकदमा