फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA record of demolition 34 illegal colonies Bulldozer freed more than 100 bighas of land

ध्वस्तीकरण का नया रिकॉर्ड: आगरा में 34 अवैध कॉलोनियां मिट्टी में मिलाईं, 100 बीघा से अधिक भूमि पर चला बुलडोजर

Mon, 16 Oct 2023 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 09:36 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण ने  छह महीने में ध्वस्तीकरण का नया रिकॉर्ड बनाया है।100 बीघा से अधिक भूमि पर करीब 150 करोड़ रुपये कीमत की 34 अवैध कॉलोनियां मिट्टी में मिलाई गई हैं। 
 

विज्ञापन
ADA record of demolition 34 illegal colonies Bulldozer freed more than 100 bighas of land
बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेतों में अवैध निर्माणों की फसल पर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का बुलडोजर चल रहा है। छह महीने में ध्वस्तीकरण का नया रिकाॅर्ड बनाते हुए 100 बीघा से अधिक भूमि पर करीब 150 करोड़ रुपये कीमत की 34 अवैध कॉलोनियां मिट्टी में मिलाई गई हैं। 100 से अधिक कॉलोनियां कार्रवाई के लिए और चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन


खेतों में चारों तरफ दीवार खड़ी कर और सड़क बनाकर प्लॉट ही प्लॉट के बोर्ड टंगे हैं। सस्ते प्लॉट के झांसे में फंसकर खरीदार इन कॉलोनियों में मेहनत की कमाई गवां रहे हैं। बिचपुरी से लेकर इनर रिंग रोड तक, कालिंदी विहार से रजरई रोड और रुनकता से सेवला तक 150 से अधिक अवैध कॉलोनियां हैं। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के निर्देश पर एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ अवैध निर्माण व काॅलोनियों को ध्वस्त करा रहे हैं। पहली बार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का नया रिकाॅर्ड बना है। एडीए की ध्वस्तीकरण रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-22 में 22 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गई थीं।
विज्ञापन


2022-23 में 18 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला। वर्ष 2023 में 1 अप्रैल से 13 अक्तूबर तक 69 अवैध कॉलोनियों को नोटिस दिए गए। निर्माण पर रोक लगाई है। इनमें 34 कॉलोनियां 6 महीने में ध्वस्त हो चुकी हैं। इन कॉलोनियों की कुल भूमि 100 बीघा से अधिक है। भूमि का बाजार मूल्य करीब 150 करोड़ रुपये है। इनके अलावा 35 कॉलोनियां और ध्वस्त होनी है। करीब 100 कॉलोनियां चिह्नित की गई हैं। ऐसा पहली बार है जब एडीए ने अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: घर पर मां और पत्नी में खींचतान...होटल में रातें बिता रहा परेशान व्यापारी; कहानी रचकर थाने पहुंची बहू



कराई जाएगी एफआईआर
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि ध्वस्त की गई कॉलोनियों का सत्यापन कराया जा रहा है। दोबारा निर्माण होता मिला तो कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। क्षेत्रीय अवर अभियंता व सहायक अभियंता स्वयं जिम्मेदार होंगे।
 
ये भी पढ़ें -  Agra: सिपाही की बाइक से युवक घायल, परिजन बोले- जिस बाइक से हादसा हुआ सिपाही ने गायब कर दी; जांच के आदेश


ये कॉलोनियां की गई हैं ध्वस्त
धनौली में कॉलोनाइजर डीके गोयल की श्रीनाथ पुरम कॉलोनी, जगनेर रोड पर शशी कुमार की राधिका विहार कॉलोनी, 125 फुट रोड, लकावली में हाजी नफीस की तारा निवास धाम कॉलोनी, पथौली में सतीश की सूरजधाम कॉलोनी, रजरई रोड पर जितेंद्र का जीएस एंक्लेव ब्लॉक-बी, पोइया स्थित आबिदगढ़ में रघुवीर अमित कुमार पाठक व विनय कुमार की कृष्णा सिटी कॉलोनी, नगला नेहरा में हरि मोहन बघेल की खाटू धाम कॉलोनी, आबिदगढ़ में महेंद्र सिंह चतुर्वेदी की नीलकंठ धाम कॉलोनी, कालिंदी विहार में सुरेश की लोकपुरम कॉलोनी, मनहर गार्डन के पास तरुण बंसल का विमल विहार सहित 34 कॉलोनियां ध्वस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed