{"_id":"652cb7bf3f56b5d6ae071b43","slug":"bike-which-caused-the-accident-was-replaced-constable-filed-a-case-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ऐसा भी करती है: जिस बाइक से हुआ एक्सीडेंट उसे ही बदल दिया, सिपाही ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ऐसा भी करती है: जिस बाइक से हुआ एक्सीडेंट उसे ही बदल दिया, सिपाही ने दर्ज कराया मुकदमा
Mon, 16 Oct 2023 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Oct 2023 09:40 AM IST
सार
यूपी पुलिस कुछ भी कर सकती है। इसका उदाहरण देखने को मिला आगरा में। यहां पुलिस ने उस बाइक को ही बदल दिया, जिससे एक्सीडेंट हुआ था। इस मामले में सिपाही ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
एत्माद्दौला थाना, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में हाईवे पर ट्रांसयमुना कट के पास 22 दिन पहले बुलंदशहर में तैनात सिपाही की बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हुआ था। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजन का आरोप है कि जिस बाइक से हादसा हुआ, उस पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए था। लेकिन, सिपाही ने दूसरी बाइक दर्शाकर अज्ञात वाहन की टक्कर का मुकदमा दर्ज करा दिया।
यहां हुआ हादसा
ट्रांसयमुना काॅलोनी निवासी ऋषि दीक्षित ने बताया कि बड़े भाई सुशील 26 सितंबर को हाईवे पर शाहदरा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक ने टक्कर मार दी। उनके जबड़े, सिर और पैर में चोट लगी। उनका उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें - वायरल ऑडियो: तुम फ्रॉड हो, मुकदमा लिख दूंगा, फिट हो जाओगे...; इंस्पेक्टर ने जानें ये क्यों कहा
विज्ञापन
बाइक का बना लिया वीडियो
पता चला कि बाइक बुलंदशहर में तैनात सिपाही लालता प्रसाद की है। उन्हें हादसा करने वाली बाइक चौकी पर खड़ी मिली। इस पर वीडियो बनाया और फोटो खींच लिए। सिपाही के परिजन ने इलाज का खर्च को उठाने की बात कही। बाद में मना कर दिया।
दर्ज कराया मुकदमा
2 अक्तूबर को सिपाही ने एक मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें अज्ञात वाहन से अपनी बाइक में टक्कर लगना दर्शाया। इसके साथ एक अज्ञात को घायल होना बताया है। इसमें बाइक भी बदल दी। ऋषि का कहना है कि वो भी मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं। थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है।
ये भी पढ़ें - दरोगा की लापरवाही: नाबालिग दौड़ा रहे थे पुलिस की बाइक, खबर तक नहीं लगी; पुलिस आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
जांच कर रही पुलिस
एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि प्रकरण में जांच कराई जा रही है। सिपाही भी घायल हुआ था। अगर, सिपाही ने तथ्यों को छिपा कर गलत मुकदमा दर्ज कराया होगा तो कार्रवाई की जाएगी। घायल की ओर से भी मुकदमा लिखाया जाएगा।