फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kisan Samman Nidhi status check by registration number

Mainpuri: किसान सम्मान निधि खाते में आई है या नहीं, अब आधार नंबर से नहीं मिल पा रही यह जानकारी

Sat, 30 Jul 2022 12:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jul 2022 12:20 AM IST
सार

किसान सम्मान निधि की स्थिति जानने के लिए अब पंजीकरण नंबर जरूरी है। लेकिन समस्या यह है कि ज्यादातर किसानों के पास पंजीकरण नंबर ही नहीं है। 

विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi status check by registration number
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की स्थिति की ऑनलाइन जानकारी की प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। नई प्रक्रिया के तहत अब किसान पंजीकरण नंबर या ओटीपी से ही स्थिति की जानकारी कर सकेंगे। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। जानकारी न होने पर किसान को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

  
मैनपुरी जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। सम्मान निधि की शुरुआत से लेकर अब तक लगातार केंद्र सरकार द्वारा कई बदलाव किए जा चुके हैं। इसके चलते किसानों को आवेदनों में संशोधन या त्रुटियों को किसानों को दूर कराना पड़ता है। इसके लिए किसान अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की वेबसाइट पर ऑनलाइन स्थिति चेक कर लेते थे। इसके लिए उन्हें आधार नंबर या बैंक खाता संख्या से ही पूरी जानकारी मिल जाती थी।
विज्ञापन

 
लेकिन अब फिर केंद्र सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब किसान आधार या बैंक खाता संख्या दर्ज कर इसकी जानकारी नहीं कर सकेंगे। उन्हें अब किसान सम्मान निधि पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। अधिकांश किसानों के पास पंजीकरण नंबर नहीं हैं, ऐसे में उन्हें पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर उनकी सम्मान निधि क्यों रुकी है या क्या स्थिति है ?

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीपी के माध्यम से जान सकते हैं पंजीकरण नंबर

दूसरा विकल्प पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण नंबर जानने का दिया गया है। लेकिन अधिकांश किसानों का मोबाइल नंबर आवेदन में दर्ज ही नहीं है। ऐसे में ये विकल्प भी किसानों के काम नहीं आ रहा है। परेशान किसान ऐसे में कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन यहां भी उन्हें मदद नहीं मिल पा रही है। 

उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने बताया कि किसान सम्मान निधि की वेबसाइट पर स्थिति जानने के लिए दिए जाने वाले विकल्पों में कुछ बदलाव किया गया है। ये बदलाव सीधे केंद्र सरकार से ही किए जाते हैं। किसानों को इससे कुछ असुविधा हुई है, लेकिन गोपनीयता बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed