फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisan mahapanchayat in mathura Priyanka Gandhi vadra speech in Mathura interrupted after protest over rape case in Rajasthan

...जब दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई गुहार, भाषण बीच में ही छोड़ मंच से उतर आईं प्रियंका गांधी

Wed, 24 Feb 2021 12:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Feb 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
kisan mahapanchayat in mathura Priyanka Gandhi vadra speech in Mathura interrupted after protest over rape case in Rajasthan
महापंचायत में बोलती प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर करारे हमले किए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाषण में पीएम मोदी को केंद्रित रखा। 
विज्ञापन


राजस्थान की दुष्कर्म पीड़िता ने मांगा प्रियंका से न्याय
इस दौरान राजस्थान भरतपुर की एक दुष्कर्म पीड़िता युवती प्रियंका गांधी के भाषण के बीच में सुरक्षा घेरे के अंदर आ गई। उसके साथ उसके परिजन भी मौजूद थे। इस युवती तथा साथ में मौजूद एक अन्य युवक के आने से प्रियंका ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। 
विज्ञापन


वह मंच से उतरकर नीचे आईं और उक्त युवती को अपने साथ ले गईं। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि छटीकरा के पास सड़क किनारे गाड़ी रोककर उसकी समस्या सुनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहंकार को तोड़ती है ये धरती
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये धरती मथुरा की धरती है। ये धरती अहंकार को तोड़ती है। भगवान श्रीकृष्ण ने अहंकार में डूबे श्रीइंद्र देवजी के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर इस धरती के लोगों की रक्षा की थी। तब से यहां अन्नकूट गोवर्धन पूजा होती है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के नेताओं ने मंच संभाला

विधानसभा चुनावों के बाद यह पहला मौका था जब कांग्रेस के दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के नेताओं ने प्रियंका के आने से पहले तथा उनके सामने मंच को संभाला। मंच पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, राजीव शुक्ला, नसीमुद्दीन सिद्धिकी, प्रमोद तिवारी, राशिद अल्वी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, रोहित चौधरी, अनिल चौधरी, शाहनबाज आलम, पूर्वविधानमंडल नेता प्रदीप माथुर, एआईसीसी सदस्य महेश पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, मलिक आदि मौजूद रहे।

बांकेबिहारी मंदिर में की पूजा
प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को बांकेबिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed