फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisaan andolan

सपाइयों ने किसान आंदोलन के समर्थन में किए प्रदर्शन

Sun, 13 Dec 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
kisaan andolan
कासगंज के सोरों क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरनगर में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरों। समाजवादी पार्टी के द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में जगह-जगह प्रदर्शन किया गया। वहीं किसानों के हित में कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की गई। सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद हुसैन के नेतृत्व में किसान विरोधी कानून के खिलाफ इस्माइलपुर रोड पर प्रदर्शन किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को किसान विरोधी बिल के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पूर्व सभासद परवेज अख्तर, इरफान शेरवानी, आरिफ, बशारत अली, इलियास,रफ्फन, फुजैल, फारूक, आमिर, आवेज, फैजान, अशोक यादव, विनोद, आकाश वर्मा मौजूद रहे। वहीं डॉ. वीके राजपूत के नेतत्व में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में साइकिल रैली निकालकर किसान विरोधी कानूनों का विरोध किया गया। इस दौरान प्रवीन, राजबहादुर, विकास, पप्पू, जीतेश, मनोज, कुलदीप, सुनील, अवधेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं सोरों क्षेत्र में ग्राम मुजफ्फरनगर में किसान आंदोलन के समर्थन में सपा नेता ब्लॉक प्रमुख वृजेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि किसानों के हक की आवाज को मोदी सरकार नहीं सुन रही है। जिसके चलते किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को शीघ्र ही किसानों के हित में पारित किए गए काले कानूनों को वापस लेना चाहिए। सपा किसानों के समर्थन में लगातार अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान सतेंद्र प्रधान, इंस्पेक्टर यादव, गोकुल सिंह, रोहन सिंह, रामलड़ैते, सबीर आलम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed