{"_id":"5e5558f98ebc3ef39a1db016","slug":"killed-the-widow-for-property-kasganj-news-agr431236782","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत व संपत्ति हड़पने को विधवा की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत व संपत्ति हड़पने को विधवा की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली(कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी में खेत और संपत्ति हड़पने के लिए आरोपियों ने सोमवार रात को गोली मारकर विधवा की हत्या कर दी। महिला का शव गांव के समीप खेत पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पिता ने गांव के ही चार लोगों को नामजद किया है।
गांव नगला गिरधारी निवासी सविता (30) के पति की नौ साल पूर्व हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से वह घर में अकेले ही रहती थी। मंगलवार सुबह सविता का शव गांव में एक खेत पर पड़ा मिला। जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सविता के सीने में तीन गोली लगी थीं। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और मृतका के पिता शिवराज सिंह निवासी गांव नौली, फर्रुखाबाद को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात तकरीबन आठ बजे फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी। वहीं सुबह खेतों की ओर जाने पर एक खेत पर सविता का शव पड़ा मिला। इधर, सविता के पिता शिवराज सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव नगला गिरधारी के कुछ लोग दामाद की हत्या के बाद से बेटी की संपत्ति पर नजरें गढ़ाए थे। उन्होंने हत्या का आरोप गांव नगला गिरधारी निवासी रिसाल सिंह, उनके बेटे मुकेश, रवीश और गांव के ही दरोगा पर लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वर्जन-
- ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार सुबह गांव नगला गिरधारी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मृतका के पिता ने चार नामजदों के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
- शैलेंद्र प्रताप, कोतवाली प्रभारी, पटियाली।