{"_id":"67d9242dd0b243e2ef0bbb1d","slug":"tragic-accident-in-kasganj-brother-and-sister-crossing-road-crushed-by-bus-died-on-spot-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कासगंज में दर्दनाक हादसा...सड़क पार कर रहे भाई-बहन को बस ने कुचला, मौके पर ही मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कासगंज में दर्दनाक हादसा...सड़क पार कर रहे भाई-बहन को बस ने कुचला, मौके पर ही मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 18 Mar 2025 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:13 PM IST
सार
कासगंज में सुबह के समय हुए हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों को सड़क पार करते समय रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
भाई-बहन का फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे दोनों सड़क पार कर रहे थे। तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने दोनों को कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार के लोग मौके पर आ गए। भाई-बहन की लाशों को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
ये हादसा कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा के समीप मंगलवार सुबह हुआ। बताया याहै कि 15 वर्षीय राजकुमार अपनी छोटी बहन गुंजन (14 वर्ष) सड़क पार कर रहा था। उसी समय तेज रफ्तार बस ने उन दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें - पत्नी की हत्या: बेटे सुन न सकें मां की चीखें...इसलिए पति ने ऐसे किया घरवाली का कत्ल, फट पड़ा घरवालों का कलेजा
ये भी पढ़ें - पत्नी की हत्या: बेटे सुन न सकें मां की चीखें...इसलिए पति ने ऐसे किया घरवाली का कत्ल, फट पड़ा घरवालों का कलेजा