{"_id":"5ed24dbc8ebc3e903060119b","slug":"kidney-patient-test-positive-for-coronavirus-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किडनी रोगी वृद्ध की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी रोगी वृद्ध की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा
Sat, 30 May 2020 05:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 May 2020 05:42 PM IST
सार
- कासगंज जिले में अब तक 18 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
- 15 संक्रमित ठीक हो गए हैं, तीन का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में शनिवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। 70 वर्षीय संक्रमित मरीज किडनी रोग से भी पीड़ित है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा है। इधर, मरीज के घर के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया।
शहर की गंगेश्वर कॉलोनी निवासी किडनी रोगी वृद्ध 10 दिन पूर्व नोएडा के एक निजी अस्पताल से डायलिसिस कराकर घर लौटे। उन्हें फिर से डायलिसिस करानी थी। शासन की गाइडलाइन के अनुसार डायलिसिस कराने वाले रोगी की कोरोना जांच अनिवार्य है।
ऐसे में वो 26 मई को परिजनों के साथ कोरोना जांच कराने और डायलिसिस कराने की अनुमति के लिए स्वास्थ्य विभाग पहुंचे थे। विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजा और किडनी रोगी को होम क्वारंटीन किया। शनिवार दोपहर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

कॉलोनी को किया सील
इसकी जानकारी पर डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले, सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, एसडीएम ललित कुमार गंगेश्वर कॉलोनी पहुंच गए। डीएम और एसपी ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील करा दिया।
पुलिस और प्रशासन की टीमें क्षेत्र में तैनात कर दी गईं हैं। गलियों में भ्रमण कर राजस्व व पुलिस की टीमों ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी। चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति हॉटस्पॉट क्षेत्र में न तो प्रवेश करेगा और न ही बाहर जाएगा। ऐसा करने वाले पर कार्रवाई होगी।
बीमारी हिस्ट्री में किडनी फेलियर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित का यात्रा इतिहास खंगाला। इसमें पाया गया है कि उसे लंबे समय से किडनी रोग की समस्या है। नोएडा के निजी अस्पताल से उसकी रिपोर्ट किडनी फेलियर आई है। मरीज के घर व आसपास क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया है।

परिजन होम क्वीरंटीन किए गए
डीएम सीपी सिंह ने बताया कि एक किडनी रोगी वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज के लिए आगरा भेज दिया है। उसके परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया या है। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की सूची बनाई जा रही है।
एसपी सुशील घुले ने बताया कि कोरोना मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाते हुए सील कर दिया गया है। आठ बैरियर लगा दिए गए हैं। अस्थायी बैरियर भी बनाए गए हैं। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। कोई भी हॉटस्पॉट क्षेत्र में चहलकदमी नहीं कर सकेगा।