{"_id":"6a9f884cb35dfdfde9036f6d","slug":"kidnapping-accused-escapes-by-jumping-from-moving-train-fir-against-police-team-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से तेज दौड़ा शातिर दिमाग: अपहरण के आरोपी ने पुलिस को जिस तरह दिया चकमा, जानकर रह जाएंगे सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से तेज दौड़ा शातिर दिमाग: अपहरण के आरोपी ने पुलिस को जिस तरह दिया चकमा, जानकर रह जाएंगे सन्न
Tue, 08 Sep 2026 09:30 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:30 AM IST
सार
किशोरी के अपहरण के आरोपी को गुजरात से मिर्जापुर ले जा रही पुलिस टीम को चकमा देकर युवक आगरा में चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। मामले में लापरवाही के आरोप में दरोगा, हेड कांस्टेबल और सिपाही समेत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रात का समय, चलती ट्रेन और ऊंघते पुलिसकर्मी... किशोरी के अपहरण के आरोप में पकड़े गए युवक ने इसे भागने का सबसे अच्छा मौका समझा। टॉयलेट के बहाने ट्रेन के गेट तक पहुंचा और स्टेशन करीब आते ही जब गाड़ी धीमी हुई तो छलांग लगा दी। पुलिस टीम ने शोर मचाया और किरावली स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही आरोपी की तलाश शुरू की गई लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
4 सितंबर को मिर्जापुर जिले के पड़री थाने के दरोगा विजय शंकर यादव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पुलिस टीम किशोरी व आरोपी सूरज पांडेय उर्फ हर्ष पांडेय को लेकर सूरत से मधुबनी एक्सप्रेस से मिर्जापुर लौट रही थी। रात करीब एक बजे आरोपी आगरा के किरावली स्टेशन से पहले सिंगारपुर गांव के पास ट्रेन से कूदकर भाग निकला। इसके बाद जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद दरोगा ने हेड कांस्टेबल गीता और सिपाही नीरज के साथ किशोरी को मिर्जापुर भेज दिया। जानकारी होने पर पड़री थाने से दरोगा जय प्रकाश टीम के साथ आगरा आए। आगरा फोर्ट जीआरपी थाने में लापरवाही के आरोप में दरोगा, हेड कांस्टेबल और सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज कराई। फरार आरोपी सूरज को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है।
जीआरपी सीओ राजेश दीक्षित ने बताया कि पड़री थाने के दरोगा जय प्रकाश की तहरीर पर पुलिस टीम व आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भागे आरोपी की तलाश की जा रही है।
ये था मामला
मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी 23 जुलाई की रात घर से लापता हो गई थी। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कॉल डिटेल और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से पता चला कि पड़री थाना के बेलवन क्षेत्र के पकरी का पुरा निवासी सूरज पांडेय उर्फ हर्ष पांडेय किशोरी को भगाकर ले गया है। पुलिस ने उसे नामजद कर पाॅक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। सूरज की लोकेशन गुजरात के सूरत में मिली। इसके बाद दरोगा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम 2 सितंबर को गुजरात भेजी गई। सूरत पुलिस की मदद से टीम ने किशोरी को तलाश कर और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।