फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapped surf trader by posing as fake STF in agra

UP: फर्जी एसटीएफ बन सर्फ करोबारी का किया अपहरण, 10 लाख की मांगी फिरौती; दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 09:24 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 17 Aug 2025 09:24 AM IST
सार

फर्जी एसटीएफ बनकर कारोबारी का अपहरण कर लिया। इसके बाद परिजनों से 10 लाख रुपये की फिराैती मांगी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश फरार हैं।
 

विज्ञापन
Kidnapped surf trader by posing as fake STF in agra
पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फर्जी एसटीएफ बनकर शुक्रवार की रात ट्रांस यमुना काॅलोनी, बजरंग नगर आगरा के सर्फ व्यापारी का अपहरण कर लिया गया। उनके परिवार से 10 लाख रुपये की मांग की गई। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया। दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मैनपुरी के ग्राम बहसी थाना बरनाहल हाल निवासी टेढ़ी बगिया, बजरंग नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी, आगरा की पूजा पत्नी अनिल ने थाने पर तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति चाय और सर्फ का कारोबार करते हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे व्यापार के सिलसिले में अपने दोस्त कमलानगर आगरा निवासी अभिषेक गुप्ता के साथ धौलपुर गए थे। 
विज्ञापन


 

शाम को फोन कर पत्नी को बताया कि उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। 10 लाख लेकर धौलपुर आ जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे जान से मार देंगे। डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम कर पत्नी  रिश्तेदार देवेंद्र के साथ धौलपुर के लिए निकली। उन्होंने बताया कि फोन पर कभी सैंया, कभी किरावली की आने की कहने लगे।

थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर टीम गठित कर पुलिस ने लेदर पार्क, महुअर से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मानवेंद्र निवासी गोकुल नगर, आगरा और दूसरा अभिषेक गुप्ता निवासी शिवनगर गंगागौरी बाग, बल्केश्वर आगरा हैं। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके दो साथी गिरीश कटारा और विपुल शर्मा फरार हो गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नकली पिस्टल, एक मोबाइल फोन, और कार मिली है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ किरावली एवं एत्माद्दौला आगरा में केस दर्ज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed