{"_id":"6588748c627ffde2450b10b6","slug":"kidnapped-girl-found-unconscious-kasganj-news-c-175-1-agr1054-8963-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अगवा हुई युवती बेहोशी हाल में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अगवा हुई युवती बेहोशी हाल में मिली
Sun, 24 Dec 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व एक युवती को अगवा कर लिया गया। बेहोशी हाल में मिली युवती को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने युवती की हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ के लिए रेफर किए। पिता ने युवती को अगवा करने के मामले में तीन लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कासगंज के एक गांव से रात में युवती को अगवा किया गया। पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री की चार दिन बाद गोद भराई होनी थी। शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य सोए थे। इसबीच बेटी घर से लापता हो गई। बेटी को घर में न पाकर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन उसका पता नहीं चला।
पिता का आरोप है कि भैंसोरा गांव निवासी संजीव अपने दो साथियों रोहन और रोहित के सहयोग से उसकी पुत्री को अगवा करके कहीं ले गया। शनिवार की सुबह बढारी वैश्य गांव के पास एक युवती बेहोशी हाल में पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के परिवार के सदस्यों को भी मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने उसकी शिनाख्त किया।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी घायल अवस्था में बेहोशी हाल में मिली। पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने युवती की हालत गंभीर बताया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पिता के अनुसार घर से गायब नगदी व आभूषण भी युवती के पास से नहीं बरामद हुए। इस मामले में तीनों युवकों को नामजद कर पीड़त पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-कोतवाली निरीक्षक सुधीर सिंह राघव ने बताया कि युवती को अगवा करने के मामले में तीन आराेपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।