{"_id":"605d99334906530ab209bd10","slug":"kidnaped-and-murder-case-of-aligarh-police-recover-dead-body-in-yamuna-sent","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद छात्र की हत्या: फिरौती नहीं मिली तो दोस्तों ने ली जान, यमुना किनारे किया दफन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद छात्र की हत्या: फिरौती नहीं मिली तो दोस्तों ने ली जान, यमुना किनारे किया दफन
Sat, 27 Mar 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-नौहझील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-नौहझील
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
सतेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ से छात्र को अगवा कर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना किनारे बालू में दफना दिया गया। अलीगढ़ की थाना खैर पुलिस ने गुरुवार को नौहझील पुलिस के सहयोग से पकड़े गए छात्र के दोस्तों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया। 20 लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर दोस्तों ने उसकी हत्या की थी।
अलीगढ़ की कोतवाली खैर के गांव बझेड़ा निवासी सतेद्र उर्फ सुरेंद्रपाल (22) पुत्र स्वर्गीय उदयवीर सिंह आईटीआई का छात्र था। 22 मार्च को घर से लापता हुआ छात्र फिर घर नहीं लौटा। 23 मार्च को घर के मोबाइल पर एक मैसेज मिला, जिसे पढ़कर सभी के होश उड़ गए। मैसेज में लिखा था आपका बेटा हमारे कब्जे में है। 20 लाख रुपये की फिरौती लेकर हैदराबाद आ जाओ, हम वहीं मिलेंगे। नहीं पहुंचे तो सतेंद्र को मार देंगे।
मृतक के चाचा ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
सतेंद्र के चाचा सौदान सिंह ने 23 मार्च को कोतवाली खैर में अज्ञातों के खिलाफ फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बझेड़ा गांव के ही भूपेंद्र व उसके तीन अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कुबूल कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर गुरुवार की शाम खैर पुलिस नौहझील पुलिस के सहयोग से गांव देदना के खादर में यमुना किनारे पहुंची। सतेंद्र का शव बालू में दफनाया गया था। बालू में दफन शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ (क्षेत्राधिकारी) मांट धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि घटना के संबंध में अलीगढ़ की कोतवाली खैर में मुकदमा दर्ज है। लिहाजा थाना खैर पुलिस ही घटना की जांच कर रही है। शव नौहझील क्षेत्र में बरामद हुआ है, इसलिए पोस्टमार्टम की कार्रवाई नौहझील पुलिस ने की है।