{"_id":"6843c5a561c656883606d078","slug":"kheria-airport-expansion-will-start-in-july-taxi-track-work-will-also-be-done-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Airport: जुलाई में शुरू होगा खेरिया एयरपोर्ट का विस्तार, टैक्सी ट्रैक का भी होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Airport: जुलाई में शुरू होगा खेरिया एयरपोर्ट का विस्तार, टैक्सी ट्रैक का भी होगा काम
Sat, 07 Jun 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:22 AM IST
सार
एयरपोर्ट का विस्तार होने से यह आगरा एयरफोर्स स्टेशन परिसर के दायरे से बाहर आ जाएगा। एयरपोर्ट विस्तार की 3 दिन पहले वित्तीय बिड खोली गई है।
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा सिविल एन्क्लेव के पहले चरण का काम चल रहा है। अब जुलाई से इसका विस्तार और टैक्सी ट्रैक का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके टेंडर जारी किए गए हैं। इस माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया के बाद कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। 200 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार होगा, जबकि पहले चरण में 343 करोड़ रुपये से काम होगा। दो साल में एयरपोर्ट का पूरा काम हो जाएगा।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताजमहल के मुख्य मकबरे की छत में कहां से आ रहा पानी, 84 साल बाद फिर हुआ ऐसा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताजमहल के मुख्य मकबरे की छत में कहां से आ रहा पानी, 84 साल बाद फिर हुआ ऐसा
विज्ञापन
खेरिया एयरपोर्ट के विस्तार के लिए धनौली, बल्हेरा और अभयपुरा गांव में 37 हेक्टेयर भूमि की खरीद हुई है। एयरपोर्ट का विस्तार होने से यह आगरा एयरफोर्स स्टेशन परिसर के दायरे से बाहर आ जाएगा। एयरपोर्ट विस्तार की 3 दिन पहले वित्तीय बिड खोली गई है। एयरपोर्ट के निदेशक योगेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि संबंधित कंपनी के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस माह के अंत तक वर्क आर्डर जारी हो जाएगा। धनौली गांव की तरफ एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव का भव्य गेट और पार्किंग बनेगी। यह कार्य दो चरणों में करीब 2 साल में पूरा होगा। इसके बनने से यात्री सुविधाएं बढ़ जाएंगी।
ये भी पढ़ें - सोहेल के नहीं कांपे हाथ: गला दबाकर हत्या...फिर लाश को ईंट से कुचलता रहा, कत्ल की ऐसी वारदात; कांप गया कलेजा
ये भी पढ़ें - सोहेल के नहीं कांपे हाथ: गला दबाकर हत्या...फिर लाश को ईंट से कुचलता रहा, कत्ल की ऐसी वारदात; कांप गया कलेजा
अभी ये है एयरपोर्ट पर मुश्किल
आगरा में नए सिविल एन्क्लेव के बनने और फ्लाइटों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सुविधा हो जाएगी। अभी एयरफोर्स परिसर के अंदर होने के कारण यहां सुरक्षा के लिहाज से प्रवेश में कई पाबंदियां हैं। सिविल टर्मिनल के एयरफोर्स परिसर में होने के कारण यात्रियों को अर्जुन नगर गेट पर ही रुकना पड़ता है, जहां से वह बस के जरिए एयरपोर्ट पहुंचते हैं। यात्री अपने घर से एयरपोर्ट तक टैक्सी या कार से नहीं जा सकते।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा कमिश्नरेट में 30 हजार अपराधी, जिनमें से 10 हजार हैं युवा...इनकी उम्र जानकर रह जाएंगे हैरान