फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There are 30 thousand criminals in Agra Commissionerate out of which 10 thousand are youth

UP: आगरा कमिश्नरेट में 30 हजार अपराधी, जिनमें से 10 हजार हैं युवा...इनकी उम्र जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 07 Jun 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 10:15 AM IST
सार

पहचान एप पर दर्ज 30 हजार अपराधियों में 10,000 युवा हैं। हैरानी की बात ये है कि इनकी उम्र 25 से 30 साल की है। 
 

विज्ञापन
There are 30 thousand criminals in Agra Commissionerate out of which 10 thousand are youth
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट में युवा अपराधियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पहचान एप में अब तक 30,719 अपराधियों का डाटा फीड किया जा चुका है। खास बात है कि इनमें 10 हजार से ज्यादा 25 से 30 साल की उम्र के हैं।
विज्ञापन


वर्तमान पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा की पहल पर आगरा जोन में वर्ष 2021 में पहचान एप लागू किया गया था। सत्यापन कराने के बाद इस एप में जनपद में सक्रिय अपराधियों के बारे में पूरी जानकारी उनकी तस्वीर के साथ होती है। एक क्लिक में एप में दर्ज बदमाशों का ब्योरा मिल जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Taj Mahal: ताजमहल के मुख्य मकबरे की छत में कहां से आ रहा पानी, 84 साल बाद फिर हुआ ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आगरा कमिश्नरेट में हाल में हुई घटनाओं में प्रकाश में आए अपराधियों का सत्यापन करने के बाद डाटा को अपडेट करने का काम चल रहा है। शुक्रवार को भी अधिकारियों के साथ बैठक में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने पहचान एप में अपराधियों का डाटा फीड करने के निर्देश दिए हैं।

 

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आगरा कमिश्नरेट में अब तक पहचान एप पर 30,719 अपराधियों का डाटा अपडेट हो चुका है। इनमें 15,299 अकेले शहर जोन में हैं। 10 हजार से ज्यादा अपराधी 25 से 30 साल के युवा हैं। इन अपराधियों पर निरंतर निगरानी से अपराधों का ग्राफ कम करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें -  सोहेल के नहीं कांपे हाथ: गला दबाकर हत्या...फिर लाश को ईंट से कुचलता रहा, कत्ल की ऐसी वारदात; कांप गया कलेजा


 

यह जानकारियां रहती हैं दर्ज
एप में यह दर्ज होता है कि अपराधी वर्तमान में क्या कर रहा है। कहां रह रहा है। किसी नए अपराध में शामिल तो नहीं हुआ। घर में कौन-कौन लोग हैं। रिश्तेदार कौैन हैं। जमानतदार कौन थे। अपराधी और उनके परिजन के फोटो भी अपलोड रहते हैं। इन्हें समय-समय पर सत्यापित कराया जाता है।

 

एप से पकड़े थे मेरठ के बदमाश
हरीपर्वत पुलिस ने मेरठ के टप्पेबाजों को जेल भेजा था। कार के शीशे तोड़कर वारदात कर रहे थे। पहचान एप के जरिए ही इनकी पहचान हो सकी थी। इनके दो साथी आगरा से पूर्व में जेल भेजे गए थे।

ये भी पढ़ें -  मानसून से पहले: उफनाते नालों के पानी का बहाव नहीं रोक पाएंगी पानी की पाइपलाइनें, हटाने की है तैयारी



 

केस-1
27 अप्रैल को सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट के बाद सराफ की हत्या में शामिल रहे बदमाश अमन और फारुख की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। इनमें अमन की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।

 

केस-2
आवास विकास कॉलोनी में युवाओं के दो गुटों में फायरिंग हुई। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ा। दोनों गुटों में शामिल 5 से ज्यादा आरोपी युवा हैं। छोटे-मोटे अपराध भी कर रहे हैं। बाईपास पर दो साल पहले फायरिंग करके लूटपाट करने वाले दो बदमाशों की उम्र भी 25 साल से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed