फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kheragarh mid day meal report come

गले नहीं उतरी दूध में ‘प्लास्टिक ’ की मिलावट

Tue, 27 Oct 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 27 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
kheragarh mid day meal report come
खेरागढ़ ब्लॉक के ऊंटगिरि गांव में 30 सितंबर को मिड-डे मील के तहत दिया गया दूध पीने से 139 बच्चों की तबीयत बिगड़ जाने के मामले में सोमवार को दूध के सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई।
विज्ञापन

इसे देखकर एफडीए के अधिकारी हैरान रह गए क्योंकि दूध में डिटर्जेंट या यूरिया की नहीं, बल्कि प्लास्टिक के टुकड़ों की मिलावट बताई गई है। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही कि दूध में प्लास्टिक की मिलावट भला कोई क्यों करेगा और इसका फायदा क्या है?
विज्ञापन

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने दूध का नमूना लखनऊ लैब भेजा था। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, दूध में फैट की मात्रा 1.7 प्रतिशत पाई गई है, जो निर्धारित मानक 4.5 प्रतिशत से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफडीए अधिकारियों का मानना है कि दूध में पानी की मिलावट की वजह से फैट की मात्रा कम हुई है। पर आश्चर्यजनक यह है कि दूध में प्लास्टिक के टुकड़े पाए गए हैं। लैब ने दूध को अधोमानक (सबस्टैंडर्ट) और मानव शरीर के लिए खतरनाक(अनसेफ) करार दिया है।

अभिहीत अधिकारी राम नरेश यादव का कहना है कि जब सैंपल लिया गया था, तब गंध से लग रहा था कि दूध फटने के कगार पर पहुंच चुका था। इसमें प्लास्टिक की मिलावट पाए जाने के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
खेरागढ़ प्रकरण
- मिड-डे मील का दूध पीने से बिगड़ी थी 139 बच्चों की तबीयत
- 30 सितंबर को हुई घटना की जांच रिपोर्ट 27 दिन में आई
- दूध में प्लास्टिक के टुकड़ों की मिलावट बताई गई है

रिपोर्ट और मायने
--। फैट मानक से कम  - पानी मिला था।
--। शुगर की मात्रा होना  - चीनी मिली थी।
--। प्लास्टिक के टुकड़े    - समझ से परे।

क्यों हुआ ऐसा ...
1. प्लास्टिक की जिस बोतल में सैंपल लिया गया, कहीं उसमें ही प्लास्टिक के टुकड़े मौजूद हों।
2. जिस बर्तन में दूध रखा गया था, हो सकता है उसकी सफाई ठीक से न हुई है, उसमें प्लास्टिक के कण हों।
3. कहीं ऐसा तो नहीं कि आरोपी को बचाने के लिए दूध का सैंपल ही बदल दिया गया हो।

... तो तैर रहे होते प्लास्टिक के कण
अगर दूध में प्लास्टिक मिला होता तो यह सैंपल लेते वक्त ही दिखाई दे जाता। क्योंकि दूध तरल होता है और प्लास्टिक ठोस। जाहिर है प्लास्टिक के कण ऊपर तैर रहे होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed