फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Khatu Shyam's procession was taken out with enthusiasm

Agra News: उत्साह के साथ निकाली गई खाटू श्याम की शोभायात्रा

Mon, 10 Mar 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam's procession was taken out with enthusiasm
शहर में निकाली गई श्रीखाटू श्याम शोभयात्रा में मुख्य रथ के साथ श्रद्धालु ।
कासगंज। श्रीखाटू श्यामजी भव्य निशान शोभायात्रा सोमवार को नगर मेंं बड़े उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई। इस दौरान जमकर रंगों की वर्षा हुई। बैंगनी, हरा और नारंगी रंग उड़ाया गया। श्यामभक्त हाथों में झंडियां लिए हारे का सहारा, खाटूश्याम हमारा जैसे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में श्री खाटू श्याम के मुख्य रथ की जगह-जगह आरती उतारी गई। पुष्प वर्षा की गई एवं भोग अर्पित किए।खाटूश्याम मित्र मंडल एवं श्री बालाजी दरबार की ओर से आयोजित श्री खाटू श्यामजी की शोभायात्रा सोमवार को नगर के रूप कॉम्पलेक्स से शुरू हुई। विधिवत आरती के बाद शुरू हुई शोभायात्रा नगर के नदरई गेट बाजार, गांधी मूर्ति, प्रभुपार्क, मालगोदाम चौराहा होती हुई मिशन चौराहे पर मंदिर तक पहुंची। इसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। हर किसी की जुबान पर प्रभु श्याम नाम के जयकारे थे। मनमोहक धुनों पर श्याम भक्ति में डूबे भक्त नृत्य कर रहे थे। इस दौरान रंग-गुलाल उड़ाया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा मंदिर में पहुंचने के उपरांत पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed