फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Khargjeet Mishra Memorial District Cricket Competition in November

Agra News: खरगजीत मिश्रा मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता नवंबर में

Tue, 22 Oct 2024 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 22 Oct 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Khargjeet Mishra Memorial District Cricket Competition in November
खरगजीत मिश्रा मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता नवंबर में
विज्ञापन

- विजेता को 11 हजार और उप विजेता को मिलेगी 7 हजार की धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खरगजीत मिश्रा मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नगर के क्रिश्चियन मैदान में नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह में होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 11 हजार और उप विजेता टीम को 7 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। मंगलवार को प्रतियोगिता से संबंधी जानकारी मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव बीडी शुक्ला ने सार्वजनिक की।
एमसीए सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के पंजीकृत क्लब और खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है। आयोजन समिति ने इस वर्ष टूर्नामेंट की विजेता टीम को विजेता ट्राॅफी के साथ 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को ट्राॅफी के साथ 7 हजार रुपये की नगद धनराशि देने का निर्णय लिया है। सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का भी पुरस्कार खिलाड़ियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर जनपदीय टीम का चयन होगा, जो प्रदेश स्तरीय महाराजा तेजसिंह क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले क्लब और खिलाड़ियों के पंजीकरण प्रारंभ हो चुके है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 नवंबर है। पंजीकरण फार्म भंसाली ट्रेडर्स, निकट सिटी पोस्ट ऑफिस पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed