फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Keshav Prasad Maurya Tweet On Mandir In Mathura

यूपी: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट, अयोध्या काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है

Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व के मुद्दे को धार देने की तैयारी में लगी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट ने कई राजनीतिक समीकरण साधे हैं।

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya Tweet On Mandir In Mathura
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में गरमाहट ला दी है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया कि अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है मथुरा की तैयारी है। इसके बाद कई कयास लगने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन

जोर पकड़ रहा है मुद्दा
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद से मथुरा जन्मभूमि प्रकरण जोर पकड़ रहा है। विगत वर्ष राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगदगुरु वासुदेवानंद सरस्वती ने भी कहा था कि पहले राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। राम मंदिर बनने के बाद काशी विश्वनाथ और मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए काम किया जाएगा। इसे कोई रोक नहीं सकता है। यूपी में विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय शेष है ऐसे में हिंदुत्व के एजेंडे को और मजबूत करने के लिए अब भाजपा ने नेता कार्य कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने मंदिर में मथुरा की तैयारी का जिक्र किया इसके बाद राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है।
विज्ञापन


योगी ने तीर्थस्थल घोषित किया था
विगत माह भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और क्रीडास्थली वृंदावन को योगी आदित्यनाथ ने तीर्थस्थल घोषित किया था। प्रदेश सरकार ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम के 22 वार्डों को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करते हुए वहां मांस-मदिरा की बिक्री को प्रतिबंधित किया। जिसके बाद साधु-संतों ने इस फैसले का स्वागत किया था। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मथुरा में भारतीय जनता पार्टी तीर्थस्थल के फैसले को चुनावी मुद्दों में शामिल कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साधु-संतों के साथ किया था भोज
10 नवंबर 2021 को ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस दौरान उन्होंने 500 संत-महंतों के साथ भोजन व उनका सम्मान करने के साथ ही उनके साथ थोड़ा वक्त भी बिताया। इससे संदेश यही गया था कि हिंदुत्व ही उनका मुख्य एजेंडा रहेगा।

ये भी पढ़ें. छह क्षेत्रों से निकाली जाएंगी यात्राएं: सीएम योगी बोले-जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की सीमाओं को तोड़ेगी भाजपा की यात्राएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed