फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kathkali

फ्लेमेंको-कथकली के संगम में ‘द्रौपदी’ जीवंत

Mon, 09 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 09 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kathkali
ताजमहल रविवार की शाम दो संस्कृतियों के संगम का गवाह बना। ताज के गुंबद के ठीक पीछे सूरज डूबने को था, तो इधर ताज नेचर वॉक में स्पेन और हिंदुस्तान की संस्कृति-संगीत के मेल से नई विधा का उदय हो रहा था। स्पेन की फ्लेमेंको और केरल के कथकली नृत्य शैली के ‘फ्यूजन’ से महाभारत की नायिका द्रौपदी के अपमान-पीड़ा को जिस भावपूर्ण ढंग से स्पेनिश और मलयाली कलाकारों ने मंच पर उतारा, उसे ताजनगरी के दर्शक भुला न पाएंगे।
विज्ञापन

यह नृत्य नाटिका आगरा बुक क्लब की प्रस्तुति थी। कमिश्नर प्रदीप भटनागर, डीएम पंकज कुमार, डीएफओ केके सिंह, आकांक्षा समिति अध्यक्ष संगीता भटनागर, क्लब अध्यक्ष शिवानी चतुर्वेदी, जितेंद्र चौहान और सुरेंद्र सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। द्रौपदी के चीरहरण और भीम द्वारा दु:शासन के लहू से द्रौपदी के बाल धोने तक की कथा को फ्लेमेंको और कथकली के जरिए पेश किया गया। 75 मिनट की नृत्य नाटिका में द्रौपदी बनी स्पेनिश कलाकार बेटिना केस्टानो ने फ्लेमेंको के जरिए खुशी, दुख, पीड़ा और अपमान के भावों को पेश किए तो दु:शासन और भीम का चरित्र कथकली की भंगिमाओं से रचा गया। दु:शासन (बीजू लाल) ने दर्शक दीर्घा से मंच पर इस संदेश के साथ प्रवेश किया कि 3500 साल बाद भी नारी के मान-मर्यादा से खिलवाड़ जारी है।
विज्ञापन

कभी शोक तो कभी अपमान से कुम्हलाई द्रौपदी को दर्शकों के सामने सजीव करने में बेटिना केस्टानो सफल रहीं। चीरहरण के बाद कृष्ण के लिए उनकी करुण पुकार और फिर भीम के हाथों दु:शासन की मौत के दृश्यों में बेटिना ने सबसे ज्यादा तालियां बटोरीं। भीम की भूमिका बिजू कुमार ने निभाई। सुमेश जी ने चेंदा और राजीव एन ने मद्दलम बजाया। पॉप स्टार सुनीता राव ने पांच भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मलयाली और स्पेनिश में द्रौपदी का अपमान और दुख बयान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक सीजर के मुताबिक आगरा के दर्शकों ने ‘द्रौपदी’ को भरपूर प्यार दिया। ताजमहल के सामने इसके मंचन से पहले वह नर्वस थे, लेकिन दर्शकों की तालियों ने न केवल उनकी टीम का मनोबल बढ़ाया, बल्कि उनके संदेश को भी आगे पहुंचाया।

 
सेल्फी का क्रेज
कथकली नृत्य और भाव भंगिमाओं से दिल में छाए मलयाली कलाकारों के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। नेचर वॉक में कार्यक्रम खत्म होने के बाद युवाओं की टोली देर तक कलाकारों के साथ सेल्फी उतारती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed