फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kathak Festival 2014-15 in agra

शरद की चांदनी में कथक ने बांधा समां

Wed, 10 Dec 2014 02:11 AM IST
आगरा, अमर उजाला ब्यूरो
आगरा, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Dec 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
Kathak Festival 2014-15 in agra
जयपुर कथक केंद्र और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सूर सदन प्रेक्षागृह में कथक समारोह 2014-15 का आयोजन किया गया। इसमें कथक नृत्य में शरद ऋतु के सौंदर्य को दर्शाया गया। पद्म श्री मोईनुद्दीन खां ने सारंगी पर धुन छेड़ी।
विज्ञापन

कथक के अंग, प्रत्यंग और उपांगों के साथ कथक नृत्य की पारंपरिक शैली और नवीन संरचनाआें को शामिल किया गया। शरद ऋतु के तीन रंगों शरद चांदनी, शरद प्रकृति और शरद मन को प्रस्तुत किया गया। शरद चांदनी में पारंपरिक कथक नृत्य को चांदनी के रूप में पिरोया गया। शरद प्रकृति में सुमित्रानंदन पंत और डा. हरिराम आचार्य की रचनाओं द्वारा शरद ऋतु में प्राकृतिक वर्णन को दर्शाया गया। शरद मन में मन की भावनाओं को भी दर्शाया गया। कनिका कोठारी, देवांशी दुबे, और्वी शर्मा, रवींद्र, तरुण, शगुन, चेतन, तोषिवा गोठरवाल, फैरी, हर्षिता शर्मा, कीर्ति आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया। डा. रेखा ठाकर व राजकुमार जंबड़ा का निर्देशन रहा। परवाज पर प्रवीण आर्य, तबले पर हनुमान भारती, सितार पर हरिहर शरण भट्ट और अन्य तबले पर दिनेश खींची थे। मुन्नालाल भाट ओर रमेश मेवाल ने गाने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed