फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasjang news board exam

Agra News: स्ट्रांग रूम से लेकर अलमारी खोलने तक का समय होगा दर्ज

Sun, 04 Feb 2024 03:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
kasjang news board exam
कासगंज। बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम पर नजर रखी जाएगी। कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। स्ट्रांग रूम से लेकर अलमारी खोलने तक का समय लॉगबुक में दर्ज किया जाएगा।जिला में बोर्ड परीक्षा के लिए 67 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर खास फोकस किया जा रहा है, जिससे परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक न हो सके। स्ट्रांग रूम प्रधानाचार्य कक्ष से अलग बनाए जाएंगे। इसमें से एक में उत्तर पुस्तिकाएं रखी जाएंगी। जबकि दूसरे में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। स्ट्रांग रूम स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में खुलेगा। स्ट्रांग रूम खोलने का पूरा हिसाब रखा जाएगा। स्टांग रूम कितने बजे खुला, इसके बाद अलमारी को कितने बजे खोला गया। अलमारी से प्रश्नपत्र निकालने के बाद किस समय बंद किया गया। इसके बाद स्ट्रांग रूम कब बंद किया गया। इसका पूरा लेखा जोखा रहेगा। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र वितरण के बाद बचे हुए प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। परिषद के निर्देशों के संबंध में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत करा दिया गया है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। - पीके मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed