{"_id":"699d289b1a9ed985590ce631","slug":"kashi-leela-to-go-on-floors-75-day-theatre-workshop-launched-in-agra-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: अब पर्दे पर दिखेगी काशी लीला, 75 दिन की रंगमंच कार्यशाला; कलाकारों को मिलेगा बड़ा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अब पर्दे पर दिखेगी काशी लीला, 75 दिन की रंगमंच कार्यशाला; कलाकारों को मिलेगा बड़ा मौका
Tue, 24 Feb 2026 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:57 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में 75 दिवसीय प्रोडक्शन उन्मुख रंगमंच कार्यशाला का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को अभिनय और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्मुख रंगमंच कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में 75 दिवसीय प्रोडक्शन उन्मुख रंगमंच कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को किया गया। ये आयोजन नाट्यावलोकन कला एवं सांस्कृतिक संस्थान के सहयोग से ललित कला संस्थान और आईईटी की सहभागिता में किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यशाला निदेशक रोहित चौहान ने बताया कि आगामी 75 दिनों तक प्रतिभागियों को अभिनय, चरित्र निर्माण, तकनीकी डिजाइन, मंच शिल्प और प्रोडक्शन डिजाइन का व्यावहारिक एवं समेकित प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आधुनिक तकनीक की मंचीय प्रस्तुति तैयार की जा सके। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि पारंपरिक अभिनय के साथ अब प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि संयोजन, मंच शिल्प, दृश्य संरचना और तकनीकी डिजाइन को भी समान महत्व देना होगा। इसी उद्देश्य से ललित कला संस्थान, अभियांत्रिकी ग्राफिक्स डिजाइन तथा विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक कथा पर आधारित है फिल्म “काशी लीला”
मुख्य अतिथि लेखक-निर्देशक विरुद्ध ने बताया कि प्रस्तावित फिल्म “काशी लीला” का निर्माण आगरा से आरंभ किया जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक कथा पर आधारित फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग आगरा और आसपास के क्षेत्रों में की जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को फिल्म में कार्य करने का अवसर दिया जाएगा।

अनुशासन व निरंतर अभ्यास का दिया संदेश
विशिष्ट अतिथि अभिनेता आशीष सिंह ने अपने फिल्मी कॅरिअर से जुड़े अनुभव करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन और निरंतर अभ्यास का संदेश दिया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश, अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. मनु प्रताप सिंह, ललित कला संस्थान के उपनिदेशक डॉ. मनोज कुमार ने भी विचार साझा किए। कार्यक्रम में श्वेता चौहान, राजीव चतुर्वेदी आदि कई लोग उपस्थित रहे।