{"_id":"613b5bc88ebc3e7f4a0959cc","slug":"kasganj-viral-fever-out-break-684-patients-found-in-door-to-door-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में डोर-टू डोर सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े: बुखार के 684 मरीज मिले संक्रमित, 6 मिले मलेरिया रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में डोर-टू डोर सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े: बुखार के 684 मरीज मिले संक्रमित, 6 मिले मलेरिया रोगी
Sat, 11 Sep 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:14 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने 7 सितंबर को 10 दिवसीय सर्वे शुरू किया। इस अभियान में विभाग ने 445 टीमों को लगा रखा है। ये टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे इस सर्वे में जिला में बुखार के प्रकोप के भयावह होते हालात सामने आ रहे है।
विज्ञापन
कासगंज: गांवों में दवा का वितरण करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में बुखार पीड़ितों को चिन्हित करने के लिए शुरू किए गए डोर-टू डोर सर्वे और संचारी रोग नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान में गांव-गांव बुखार पीड़ित मरीज सामने आ रहे हैं। तीन दिन के सर्वे में अभी तक 684 मरीज मिल चुके हैं। ये मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित हैं। इनमें से छह मरीजों में मलेरिया की भी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने 7 सितंबर को 10 दिवसीय सर्वे शुरू किया। इस अभियान में विभाग ने 445 टीमों को लगा रखा है। ये टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे इस सर्वे में जिला में बुखार के प्रकोप के भयावह होते हालात सामने आ रहे है। सर्वे के दौरान टीम जिस गांव में भी पहुंचती है वहां बुखार पीड़ित मरीज सामने आ जाते हैं। टीमों के द्वारा तीन दिन में जो सर्वे किया है उसमें 256 मरीज बुखार से पीड़ित चिन्हित किए गए हैं। वहीं 78 मरीज सर्दी, जुकाम से पीड़ित मिले हैं। जबकि 4 मरीज सांस फूलने की शिकायत के भी सामने आ चुके हैं। विभाग की टीमें इन मरीजों को दवा देकर उपचार कर रही है।
विज्ञापन
गांवों में भ्रमण कर रहीं टीमें
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिला में 14 चिकित्सकों की टीम गांव-गांव भ्रमण कर रही है। तीन दिन में टीमों ने जो सर्वे किया उनमें 346 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम आदि से पीड़ित निकले। इनमें 6 मरीजों में मलेरिया की भी पुष्टि हो चुकी है। सभी मरीजों को विभाग की टीमों ने लक्षण के हिसाब से दवा देकर उपचार दिया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक रोगों के नियंत्रण के लिए विभाग ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं डोर-टू डोर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। जिस लक्षण के लोग निकल रहे उनको आवश्यक दवा देकर उपचारित किया जा रहा है।
एटा में बुखार से किशोर की मौत: शीतलपुर ब्लॉक में फैला संक्रामक रोग, सौ से अधिक मरीज मिले, बच्ची में डेंगू के लक्षण