फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj tri color unfurled on chandan house

कासगंजः चंदन की तेरहवीं पर घर में लहराया गया 50 फुट ऊंचा तिरंगा

Thu, 08 Feb 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 08 Feb 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
kasganj tri color unfurled on chandan house
कासगंज - फोटो : ANI
कासगंज में हिंसा के दौरान मारे गए युवक चंदन को शासन ने भले ही शहीद का दर्जा न दिया हो लेकिन चंदन का परिवार और विभिन्न संगठन चंदन को तिरंगे की खातिर शहीद मान रहे हैं। चंदन की स्मृति को तिरंगा के सहारे ताजा रखने के लिए उसके घर पर बुधवार को 50 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर पूरा परिवार बेहद भावुक दिखा। पिता सुशील गुप्ता बोले की तिरंगा ही हमारा चंदन है। राष्ट्र स्वाभिमान मंच के संस्थापक दीपक शर्मा ने कहा कि तिरंगे में चंदन नजर आएगा। बुधवार को चंदन का त्रयोदशी संस्कार था। इस मौके पर चंदन के तमाम रिश्तेदार भी आए हुए थे। 
विज्ञापन


रिश्तेदार और विभिन्न संगठनों के लोग सांत्वना देने पहुंचे। राष्ट्र स्वाभिमान मंच के संस्थापक दीपक शर्मा हाथरस से अपनी टीम के साथ आए। उन्होंने 50 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने में परिवार का सहयोग किया। उन्होंने कि देश विरोधी मानसिकता के लोगों ने गोली मारकर चंदन की हत्या कर दी, लेकिन अब छत पर लगे 50 फीट ऊंचे तिरंगे में चंदन ही नजर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता सुशील गुप्ता ने भी कहा कि यह तिरंगा चंदन की स्मृति को ताजा रखेगा। तिरंगा ही हमारा चंदन है। चंदन की मां संगीता गुप्ता तो चंदन की मौत के बाद से ही 26 जनवरी से तिरंगे में ही चंदन का अक्श देखतीं हैं और वह तिरंगे को अपने से अलग नहीं होने देतीं। 

चंदन की हत्या सरकार की विफलता

kasganj tri color unfurled on chandan house
ओमप्रकाश आर्यन - फोटो : अमर उजाला
शिवसेना की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के प्रमुख ओमप्रकाश आर्यन ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुआ सांप्रदायिक दंगा सुनियोजित है। यह दंगा प्रदेश सरकार और खुफिया विभाग की विफलता का नतीजा है। यह बातें उन्होंने चंदन के परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों से कहीं।
 
ओमप्रकाश आर्यन ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालना कोई गुनाह नहीं हैं। देश में लगातार हिंदुओं की हत्या की घटनाएं हो रही हैं। कश्मीर से तो हिंदू पलायन ही कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी 56 इंच के सीने की बात करते थे, आज उनका सीना घटकर 6 इंच का रह गया है। 

उन्होंने कहा कि शहर में हुई सांप्रदायिक हिंसा सोची समझी साजिश का हिस्सा है जिसे खुफिया विभाग भांप नहीं पाया। यदि खुफिया विभाग सतर्क होता तो चंदन की जान बच जाती। प्रदेश सरकार भी इससे अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को जो 20 लाख की मदद दी है, वह नाकाफी है। परिवार को 50 लाख की सहायता दी जाए। परिवार के सदस्य को जल्द ही सरकारी नौकरी दी जाए। परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed