फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj ranks seventh in registration of discussion on examination.

Agra News: परीक्षा पे चर्चा के पंजीकरण में कासगंज सातवें स्थान पर

Tue, 14 Jan 2025 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Jan 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Kasganj ranks seventh in registration of discussion on examination.
कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सहभागी बनने के लिए जिले के छात्राें में उत्साह है। लक्ष्य से अधिक छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है। इससे जिला प्रदेश में सातवें पायदान पर है। वहीं, मंडल में जिला प्रथम स्थान पर है। अभी पंजीकरण के लिए मंगलवार का दिन बचा है।परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए जिले को 64499 छात्रों के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया। 14 दिसंबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के माध्यम से सीधे संवाद करने का मौका मिलने व परीक्षा संबंधी तैयारियों के टिप्स मिलने से पंजीकरण कराने को इस बार काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए अब तक 77540 पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें यूपी बोर्ड से जुडे शिक्षकों, छात्रों अभिभावकों के 74284 पंजीकरण हुए हैं। लक्ष्य से अधिक संख्या में पंजीकरण होने से जिला इस समय प्रदेश में सातवें स्थान पर आ गया है। जबकि मंडल में पहले स्थान पर पहुंच गया। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि पंजीकरण के लिए अभी मंगलवार का दिन शेष है।ऐसे में संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed